img-fluid

कांगो के एक गांव में मिला सोने का पहाड़, प्रसाशन ने लगायी सेना

March 09, 2021

किवू। एक अफ्रीकी देश में सोने का पहाड़ मिलने की खबर आई है। अफ्रीकी देश कांगों के दक्षिणी प्रांत के एक गांव में सोने का पहाड़ मिलने की खबर मिलते ही हजारों की तादाद में लोग सोना लूटने दौड़ पड़े। हालत ये हो गई कि ज्यादा से ज्यादा सोना लूटने की होड़ में किसी ने खदान की मिट्टी को बैग में भरा, तो किसी ने बोरे में, किसी ने थैली में भरा, तो किसी ने दुपट्टे और शर्ट में भर लिया। लोग अपने घरों में इस मिट्टी को ले जाकर धोकर सोना निकाल रहे हैं। बड़ी संख्या में भीड़ लग जाने के बाद किसी अनहोनी की आशंका से बचने के लिए प्रशासन ने वहां जाने पर रोक लगा दी है।

कांगो के मंत्री वेनंत बुरुमे ने बताया कि लुहिहि गांव में फरवरी महीने के अंतिम दिनों में सोने से भरपूर अयस्क की खोज हुई थी, इसके बाद वहां पर खुदाई करने वालों की फौज जमा हो गई। इतने बड़े पैमाने पर खुदाई करने वालों के वहां पर पहुंचने से इस छोटे से गांव में संकट पैदा हो गया, इसके बाद वहां मिट्टी की खुदाई पर रोक लगाई गई। मंत्री ने बताया कि खनन पर रोक लगाए जाने से अधिकारियों को खनिकों पहचान करने और उनके पंजीकरण का मौका मिलेगा।

बता दें कि पूरे कांगो में फावड़ा आदि के जरिए आजीविका के लिए सोने की खुदाई करना सामान्य बात है। कांगो के पूर्वी और पूवोत्तर इलाके में सोने की खुदाई एक तरह से कुटीर उद्योग की तरह है। लुहिहि गांव में इतने बड़े पैमाने पर खुदाई करने वालों के पहुंचने पर वहां पर कांगो की सेना, खनिकों और व्यापारियों को भेजना पड़ा।

कांगो में अक्सर सोने की खदाने मिलती रहती हैं। कांगो में आधिकारिक रूप से सोने के उत्पादन को बहुत कम करके दिखाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, इसकी वजह यह है कि यहां से कई टन सोना तस्करी करके पूरब स्थित पड़ोसी देशों के रास्ते वैश्विक सप्लाई बाजार में भेज दिया जाता है। इस वजह से कांगो की सरकार को इस सोने से कोई खास फायदा नहीं हो पाता है, जिससे वहां महंगाई जैसी समस्याएं हावी रहती हैं। सरकार इस पर लगाम लगाने की लगातार कोशिश कर रही है। हालांकि, अभी तक कोशिश कामयाब नहीं हो सकी है।

Share:

  • तिब्बत की आजादी के लिए Taiwan में जोरदार प्रदर्शन

    Tue Mar 9 , 2021
    ताइपे। चीन (china) की विस्तारवादी नीतियों (Expansionary policies) के खिलाफ ताइवान(Taiwan) की राजधानी ताइपे (Capital Taipei) में सैकड़ों लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 10 मार्च को दुनियाभर के लोगों से चीन के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। बता दें कि 10 मार्च 1959 को चीन ने तिब्बत पर हमला करके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved