img-fluid

अजय देवगन ने निर्देशक एसएस राजामौली को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर की तस्वीर 

October 10, 2020
अजय देवगन ने निर्देशक एसएस राजामौली को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि आपको जानने और आपके साथ काम करना सम्मान की बात है। फिल्म बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर राजामौली के प्रशंसक उन्हें खास दिन की बधाई दे रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर कर लिखा-‘जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं प्रिय राजामौली गुरु। आपको जानना और आरआरआर में आपके साथ काम करना सम्मान की बात है। हमेशा के लिए शुभकामनाएं सर एसएस राजामौली।’
अजय देवगन और एसएस राजामौली ने 2012 की फंतासी फिल्म ईगा में साथ काम किया है, जिसमें अजय ने ईगा के हिंदी संस्करण के लिए अपनी आवाज दी थी। अजय देवगन और एसएस राजामौली अब आठ साल बाद फिर से साथ काम करेंगे। एस राजामौली एक एक्शन फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म का नाम आरआरआर है। राजामौली की आगामी फिल्म आरआरआर में अभिनेता अजय देवगन भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ राम चरण, आलिया भट्ट और जूनियर एनटीआर भी हैं।
कर्नाटक के रायपुर जिले में 10 अक्टूबर 1973 को जन्मे एसएस राजामौली जिनका पूरा नाम कोदुरी श्रीसैला राजामौली हैं। एसएस राजामौली के करियर की पहली फिल्म स्टूडेंट नंबर 1 थी। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने शिमाद्री, छत्रपति, मर्यादा रामन्ना, ईगा, बाहुबली और बाहुबली 2 बनाई थी। बाहुबली और बाहुबली 2 से एसएस राजामौली ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था।

Share:

  • मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश में जल्‍द की जाए धान, ज्वार तथा बाजरा की खरीदी

    Sat Oct 10 , 2020
    भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में धान एवं अन्य फसलों की खरीदी की संबंध में की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में कृषि एवं खाद्य विभाग को निर्देशित किया गया कि खरीदी के लिए किसानों की सुविधानुसार आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। प्रदेश में किसानों द्वारा खरीफ की फसलों के विक्रय के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved