img-fluid

घटती जा रही इंदौर की विमान सेवाएं, अब इंडिगो ने बंद की सुबह की हैदराबाद उड़ान

December 28, 2025

इन्दौर। उड़ानों के लगातार निरस्त होने के बीच अब उड़ानों के बंद होने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इंडिगो एयरलाइंस में इंदौर से हैदराबाद के बीच सुबह संचालित होने वाली उडऩ को बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा इंडिगो की उड़ानों में की गई 10 प्रतिशत की कटौती के अंतर्गत कंपनी ने इस उड़ान को बंद किया है। इस उड़ान के बंद होने से सुबह हैदराबाद से आने और जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयरलाइंस द्वारा संचालित फ्लाइट 6ई-377/378 सुबह 6.50 बजे हैदराबाद से इंदौर आकर 7:25 बजे वापस हैदराबाद जाती थी। कंपनी द्वारा 15 दिसंबर तक इस फ्लाइट का संचालन किया गया। इसके बाद से लगातार कंपनी इस फ्लाइट को निरस्त कर रही थी, वहीं कल से कंपनी ने इस फ्लाइट को अपने सिस्टम से हटाते हुए बंद कर दिया है। अब इंदौर से हैदराबाद के बीच इस फ्लाइट को सर्च करने पर कोई रिजल्ट नजर नहीं आ रहा है। कंपनी अधिकारियों द्वारा भी इस फ्लाइट को बंद किए जाने की पुष्टि की गई है। हालांकि अधिकारियों ने इसके कारणों की कोई जानकारी ना होने की बात भी कही है। दिन यात्रियों ने पूर्व में इन उड़ानों में बुकिंग की थी, उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। कंपनी द्वारा ऐसे सभी यात्रियों को रिफंड और दूसरी उड़ानों में बुकिंग का विकल्प दिया जा रहा है।


अब हैदराबाद के लिए रह गर्इं 2 ही उड़ानें
ट्रेवल एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया ने बताया कि इंडिगो द्वारा दिसंबर की शुरुआत से ही क्रू की कमी बताते हुए उड़ानों को निरस्त किया जा रहा था। इसे देखते हुए शासन द्वारा इंडिगो की 10 प्रतिशत उड़ानों को काम किए जाने का आदेश दिया था। इसी फैसले के तहत इंडिगो द्वारा इस उड़ान को बंद किया गया है। इससे पहले कंपनी इंदौर से जोधपुर उड़ान को भी इसी कारण से बंद कर चुकी है। अब इंदौर से हैदराबाद के बीच दो ही उड़ानें रह गई हैं। जो दोपहर में और रात में संचालित होती हैं। इसी कारण सुबह हैदराबाद से आने और जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Share:

  • अब आवारा श्वान भूखे नहीं मरेंगे, हर वार्ड में अलग-अलग स्थान चिन्हित कर निगम बनाएगी फूड पाइंट

    Sun Dec 28 , 2025
    हर वार्ड में भोजन देने के स्थान निगम और एनजीओ की टीमें चिन्हित करेंगी, कई अन्य स्थानों पर भी बनेंगे शेल्टर होम इन्दौर। आवारा श्वानों को लेकर नगर निगम की हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई और अब आने वाले दिनों में निगम के साथ-साथ एनजीओ की टीमें आवारा श्वानों के लिए हर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved