
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने कांग्रेस कार्य समिति (Congress Working Committee) की बैठक में संगठन (Organization) के केंद्रीकरण (Centralization) का मुद्दा उठाया। बैठक में कहा कि संगठन में सुधार बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेशों में अध्यक्ष तो बनाया जाता है लेकिन कमेटी का गठन नहीं किया जाता। दिग्विजय सिंह के इस बयान को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की कार्यशैली पर सवाल उठाने के तौर पर देखा जा रहा है।
कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया। दिग्विजय सिंह ने सीधे राहुल गांधी को टैग करते हुए लिखा है कि सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर तो आप बढ़िया काम कर रहे हैं। इसके लिए आपको पूरे नंबर मिलते हैं लेकिन अब थोड़ा कांग्रेस पर भी ध्यान दीजिए, क्योंकि कांग्रेस में भी चुनाव आयोग की तरह रिफॉर्म की जरूरत हैं। आपने संघटन सृजन के साथ शुरुआत तो कर दी है लेकिन सिर्फ इससे काम नहीं चलेगा।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस को डिसेंट्रलाइज्ड फंक्शनिंग की जरुरत है। मुझे पता है आप करेंगे…क्योंकि आप कर सकते हैं। सिर्फ एक समस्या है कि आपको मनाना। कंविंस करना आसान नहीं है। पोस्ट के लास्ट में दिग्विजय सिंह ने लिखा है…जय सिया राम..।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved