
नई दिल्ली। ब्रिटिश एक्ट्रेस एमी जैक्सन (Amy Jackson) कई भारतीय फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की एक तस्वीर शेयर की है. ये फोटो उन दिनों की है जब ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) मिस वर्ल्ड बनी थीं. एमी द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.
इस तस्वीर में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) मिस वर्ल्ड का क्राउन पहनकर जमीन पर बैठी नजर आ रही हैं. वह जमीन पर बैठकर खाना खा रही हैं जिसे भारतीय संस्कृति में बहुत सामान्य बात माना जाता है. मालूम हो कि एमी जैक्सन (Amy Jackson) खुद भी मिस टीन वर्ल्ड 2009 रह चुकी हैं और उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘द क्वीन. ये तस्वीर हमेशा मेरी फेवरेट है.’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved