img-fluid

राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस लाएगी सरकार

February 11, 2026

नई दिल्ली: सरकार लोकसभा (Lok Sabha) में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस (Breach of privilege notice) लाएगी. सरकार का कहना है कि राहुल गांधी ने भ्रामक आरोप लगाए हैं, इसलिए उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दाखिल किया जाएगा. यह जानकारी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दी है. उन्होंने कहा कि सदन में मैंने राहुल गांधी से उनके दावों के सबूत देने का अनुरोध किया था.

उन्होंने बिना किसी तथ्यात्मक आधार के सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ निराधार और भ्रामक आरोप लगाए. राहुल गांधी ने ये आरोप यह कहते हुए लगाए कि प्रधानमंत्री ने भारत के राष्ट्रीय हितों को बेच दिया है. साथ ही रिजिजू ने कहा कि उन्होंने हरदीप सिंह पुरी का नाम लेकर उनके खिलाफ गंभीर और निराधार आरोप लगाए. यह विशेषाधिकार का गंभीर उल्लंघन है. इसलिए, मैं स्पीकर के समक्ष आवश्यक नोटिस दाखिल करना चाहता हूं.


  • साथ ही किरेन रिजिजू ने कहा, ‘बजट पर भाषण देते हुए राहुल गांधी बिना किसी तर्क, बिना किसी सबूत और बिना कोई नोटिस दिए आरोप लगा रहे हैं. उनका पूरा भाषण, उन्होंने जो भी गलत बातें कही हैं, सब हटा दिया जाएगा, और जो भी असंसदीय शब्द उन्होंने इस्तेमाल किए हैं, वे भी हटा दिए जाने चाहिए, खासकर उन्होंने जो भी झूठ बोले हैं, गलत बातें कही हैं, आरोप लगाए हैं, वे सब हटा दिए जाने चाहिए. मैंने उन्हें याद दिलाया कि इस देश को कोई बेच नहीं सकता, कोई खरीद नहीं सकता. फिर राहुल गांधी ने कहा कि किसी ने इंडिया बेच दिया है और किसी ने इंडिया खरीद लिया है. कोई भी इंडिया को खरीदने या बेचने के बारे में सोच भी नहीं सकता.’

    Share:

  • राजपाल यादव के सपोर्ट में खड़ा हुआ बॉलीवुड, मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, सलमान खान समेत ये सुपरस्टार

    Wed Feb 11 , 2026
    मुंबई। राजपाल यादव (Rajpal Yadav) के सरेंडर करने और ₹9 करोड़ के कर्ज और चेक बाउंस केस (cheque bounce case) में तिहाड़ जेल भेजे जाने से ठीक पहले, इंडस्ट्री में उनका कोई दोस्त न होने के बारे में इमोशनल बयान सामने आने के बाद, फिल्म इंडस्ट्री अब एक्टर को उनका बकाया चुकाने में सपोर्ट करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved