
1. अमेरिकी कोर्ट से झटके के बाद डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, सभी देशों पर लगाया 10% टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपनी व्यापारिक नीतियों को लेकर न्यायपालिका (Judiciary) के साथ आर-पार की जंग छेड़ दी है. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) द्वारा उनके पुराने टैरिफ को अवैध घोषित किए जाने के महज कुछ ही घंटों के भीतर ट्रंप ने ओवल ऑफिस से एक नए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. इसके तहत अब दुनिया के सभी देशों से आने वाले आयात पर 10% का वैश्विक टैरिफ लगाया जाएगा. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि मैंने ओवल ऑफिस से सभी देशों पर 10% वैश्विक टैरिफ पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जो लगभग तुरंत प्रभाव से लागू होगा.’
2. RBI का बड़ा ऐलान… साइबर फ्रॉड के पीड़ितों को मिलेगा 25000 रुपये तक मुआवजा
साइबर फ्रॉड (Cyber fraud) के शिकार लोगों को भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की ओर से थोड़ी राहत मिलने वाली है। बीते दिनों रिजर्व बैंक ने डिजिटल फ्रॉड में हो रही बढ़ोतरी के बीच ग्राहकों को धोखाधड़ी वाले ट्रांजैक्शन के लिए 25,000 रुपये तक की मुआवजा देने की घोषणा की। आइए जानते हैं कि ये मुआवजा किसे और कैसे मिलेगा। साइबर फ्रॉड के पीड़ितों को 25,000 रुपये का मुआवजा उन मामलों में भी दिया जाएगा जहां ग्राहक गलती से अपना वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) धोखेबाजों के साथ साझा कर देते हैं। मतलब ये कि अगर आपने गलती से स्कैमर को ओटीपी शेयर कर दिया है और आपके बैंक से पैसे कट गए हैं तो आप इस स्कीम का लाभ लेने के लिए योग्य हैं।
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Indian Prime Minister Narendra Modi) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) की मुलाकात कब होगी? इस सवाल पर अमेरिकी राजदूत (US Ambassador) ने जवाब दिया है। उन्होंने कहाकि यह मुलाकात जल्द होगी, हालांकि उन्होंने कोई निश्चित समय-सीमा नहीं बताई है। इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 (India AI Impact Summit 2026) में बोलते हुए सर्जियो गोर ने यह बात कही। उन्होंने कहाकि नजर बनाए रखिए। मुझे पूरी उम्मीद है कि सही वक्त आने पर दोनों की मीटिंग होगी। गौरतलब है कि दोनों राष्ट्रप्रमुखों की मुलाकात को एक साल हो चुका है। दोनों अंतिम बार अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में मिले थे।
प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के प्रस्तावित दौरे से उत्साहित उनके इस्राइली (Israeli) समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने कहा कि भारत बेहद शक्तिशाली और लोकप्रिय देश है। इस्राइल अपने सहयोगियों के साथ गठबंधन मजबूत कर रहा है। नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) के कैडेट के दीक्षांत समारोह में कहा, इस्राइल बुराई के खिलाफ निवारक उपाय करता है। इसलिए, क्षेत्र में खतरों को बेअसर करने के लिए आवश्यकतानुसार, समय-समय पर कार्रवाई करेगा। नेतन्याहू ने कहा, हम अपने सहयोगियों के साथ गठबंधन को मजबूत करने के लिए भी कदम उठाएंगे। अगले सप्ताह एक बेहद शक्तिशाली देश के प्रधानमंत्री इस्राइल का दौरा करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कहा कि सीआरपीएफ के 87वें स्थापना दिवस परेड का असम में पहली बार आयोजन होना पूरे पूर्वोत्तर के लिए गर्व का क्षण है। गुवाहाटी में आयोजित परेड को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 86 साल के इतिहास में पहली बार सीआरपीएफ की रेजिंग डे परेड पूर्वोत्तर में हो रही है, जो क्षेत्र के महत्व को दर्शाता है। शाह ने बताया कि 2019 में निर्णय लिया गया था कि यह वार्षिक परेड देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित की जाएगी।
6. अजित पवार विमान हादसे पर रोहित पवार ने PM मोदी को लिखा पत्र, उड्डयन मंत्री को हटाने की मांग की
महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) की विमान दुर्घटना में मौत का मामला अब सियासी तूफान बन गया है। एनसीपी-एसपी के विधायक रोहित पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू को पद से हटाने और पूरे मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है। रोहित पवार ने कहा कि यह हादसा साधारण दुर्घटना नहीं हो सकता और इसकी गहराई से जांच जरूरी है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को भी पत्र की प्रति भेजी है। रोहित पवार ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि 28 जनवरी की सुबह बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुए विमान हादसे के पीछे साजिश हो सकती है। इस हादसे में अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि यह पता लगाना जरूरी है कि मामला राजनीतिक साजिश है या व्यावसायिक साजिश। उनके अनुसार, जिस एयर चार्टर कंपनी वीएसआर का विमान था, उसके खिलाफ कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
7. AI और क्रिटिकल मिनिरल डील समेत 2000 करोड़ तक व्यापार बढ़ाने पर PM मोदी और Lula में हुई बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शनिवार को) नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में Brazil के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva के साथ अहम बातचीत की। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इन चर्चाओं का मकसद बिजनेस, एनर्जी, डिफेंस, एग्रीकल्चर, क्लाइमेट चेंज, टेक्नोलॉजी, AI, क्रिटिकल मिनरल्स, सेमीकंडक्टर और ग्लोबल साउथ के सहयोग समेत भारत-ब्राजील की स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और ज्यादा मजबूत करना रहा। जानें भारत-ब्राजील की द्विपक्षीय वार्ता में क्या-क्या बातें हुईं। इस खास बातचीत में PM Modi दोनों नेताओं ने बहुध्रुवीय और समावेशी विश्व व्यवस्था के दृष्टिकोण को समर्थन जताया। इसके साथ ही, संयुक्त राष्ट्र खासकर सुरक्षा परिषद में तुरंत सुधार का आह्वान किया। इसके साथ ही, आतंक के खिलाफ लड़ाई को मजबूती देने के लिए भारत और ब्राजील ने अपनी प्रतिबद्धता जताई।
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Swami Avimukteshwarananda Saraswati) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। यौन शोषण (Sexual Exploitation) के आरोपों में एडीजे रेप एंड पॉक्सो स्पेशल कोर्ट ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। एडीजे पॉक्सो एक्ट विनोद कुमार चौरसिया ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद गिरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने पुलिस को एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद अब झूंसी थाने में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
भारत सरकार (Government of India) ने शनिवार को कहा कि वह टैरिफ को लेकर आए अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) के हालिया फैसले और इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) की ओर से घोषित कदमों के असर का आकलन कर रही है. कल यानी शुक्रवार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप की ओर से कई देशों पर लगाए गए टैरिफ को ‘अवैध’ करार दिया था. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सरकार अमेरिका के टैरिफ से जुड़े घटनाक्रम और उनके संभावित प्रभावों का अध्ययन कर रही है. मंत्रालय ने शुक्रवार को आए अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले और इस संबंध में डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र किया.
10. विकसित भारत के लिए मेड इन इंडिया चिप बेहद अहम…PM मोदी ने बताया भविष्य का रौडमैप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शनिवार को इस बात पर जोर दिया कि भारत को चिप उत्पादन में आत्मनिर्भर बनना होगा और देश में एक सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का निर्माण हो रहा है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वाईईआईडीए) में एचसीएल-फॉक्सकॉन संयुक्त उद्यम परियोजना, इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड, के शिलान्यास समारोह में भाग लिया। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत की नींव आत्मनिर्भरता के आधार पर रखी जाएगी, जिसके लिए भारत में निर्मित चिप्स का होना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘विकसित भारत का निर्माण तभी होगा जब भारत आत्मनिर्भर होगा। इसके लिए ‘मेड इन इंडिया’ चिप बेहद महत्वपूर्ण है। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत इस दशक में जो कुछ भी कर रहा है, वह 21वीं सदी में हमारी क्षमताओं की नींव बनेगा।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved