img-fluid

13 फरवरी की 10 बड़ी खबरें

February 13, 2026

1. ‘अगर सही कीमत पर मिली तो अमेरिका से LNG खरीद सकता है भारत’, पेट्रोनेट CEO का ऐलान

भारत (India) की सबसे बड़ी गैस आयातक (Gas Importers) कंपनी, पेट्रोनेट LNG (PLNG.NS) ने संकेत दिया है कि यदि वाजिब कीमत पर LNG मिलती है तो तो भारत अमेरिका से लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) की खरीद बढ़ा सकता है. पेट्रोनेट के CEO ने स्पष्ट किया कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए वाशिंगटन से आयात बढ़ाने के विकल्पों पर विचार कर रहा है. यह बयान ऐसे समय आया है जब Donald Trump ने हाल ही में भारतीय वस्तुओं पर आयात शुल्क 50% से घटाकर 18% करने की घोषणा की. हालांकि इसके बदले वॉशिंगटन ने नई दिल्ली से अमेरिका से होने वाले वार्षिक आयात को दोगुना से अधिक करने की अपेक्षा जताई है.

2. राहुल गांधी ने भारत-US ट्रेड डील पर ऐसा क्या कहा, भड़क गए पीयूष गोयल? कहा- वो आदतन झूठे

भारत-अमेरिका (India-US) व्यापार समझौते (trade deal) को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री (Union Commerce Minister) पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के आरोपों को निराधार और भ्रामक करार देते हुए कहा कि यह समझौता किसानों के हितों की पूरी तरह रक्षा करता है। पीयूष गोयल ने कहा, ‘राहुल गांधी आदतन झूठे हैं। आज जारी एक वीडियो में उन्होंने झूठ बोलने और निराधार आरोप लगाने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वे अपने झूठे बयानों से हमारे किसानों को गुमराह कर रहे हैं और उन्हें भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।’

3. दरगाह परिसर में महाशिवरात्रि पूजा और हिंदू रिवाज रोकने की गुहार …SC ने किया सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने गुरुवार (12 फरवरी) को कर्नाटक (Karnataka) स्थित अलंद लाडले मशाइक दरगाह (Aland Ladle Mashaikh Dargah) प्रबंधन की उस अर्जी पर सुनवाई करने से मना कर दिया जिसमें जिसमें दरगाह परिसर में हिंदू महाशिवरात्रि पूजा (Mahashivratri Puja) और दूसरे हिंदू रीति-रिवाजों पर रोक लगाने के लिए निर्देश देने की मांग की गई थी। दरगाह मैनेजमेंट ने भारत के संविधान के आर्टिकल 32 के तहत अर्जी दी थी, जो उन पार्टियों को राहत के लिए सीधे सुप्रीम कोर्ट जाने की इजाज़त देता है जिनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ है। दरगाह प्रबंधन याचिका में दावा किया था कि दरगाह के धार्मिक स्वरूप को बदलने के लिए हर साल रणनीतिक तरीके से पूजा की अनुमति लेने की कोशिश की जा रही है। प्रबंधन ने सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप कर दरगाह के मूल धार्मिक चरित्र को बनाए रखने की भी मांग की थी।


  • 4. भारत ने 114 राफेल विमानों के लिए ऐतिहासिक रक्षा सौदे को दी मंजूरी, बताया जा रहा ‘मदर ऑफ ऑल डिफेंस डील्स’

    भारत ने फ्रांस के साथ 114 राफेल लड़ाकू विमानों (Rafale fighter jets) की खरीद के लिए ऐतिहासिक समझौते को मंजूरी दे दी है, जिसे अब तक के सबसे बड़े रक्षा सौदों (defense deals) में से एक माना जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने सशस्त्र बलों की युद्धक तैयारी को मजबूत करने के लिए लगभग 3.60 लाख करोड़ रुपये के सैन्य उपकरणों की पूंजीगत खरीद को हरी झंडी दी है। राफेल विमानों के इस सौदे को ‘मदर ऑफ ऑल डिफेंस डील्स’ कहा जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत फ्रांस की कंपनी Dassault Aviation 18 राफेल विमान सीधे तैयार स्थिति में सप्लाई करेगी। बाकी विमानों का निर्माण भारत में किया जाएगा, जिसमें 50 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी उत्पादन शामिल होगा। यह उत्पादन चरणबद्ध तरीके से पूरा होगा।

    5. माइक्रोसॉफ्ट AI के CEO ने मचाई दुनिया में हलचल… बोले- 12 से 18 माह में व्हाइट-कॉलर जॉब्स की जगह ले लेगा AI

    माइक्रोसॉफ्ट एआई (Microsoft AI) के सीईओ मुस्तफा सुलेमान (CEO Mustafa Suleiman) का ताजा बयान एआई की दुनिया में तहलका मचा रहा है। फाइनेंशियल टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सुलेमान ने चेतावनी दी है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) अगले 12 से 18 महीनों के भीतर अधिकांश व्हाइट-कॉलर नौकरियों (White-Collar Jobs) के ज्यादातर कामों को पूरी तरह से स्वचालित (ऑटोमेट) कर देगी। उन्होंने कहा कि व्हाइट-कॉलर जॉब्स, यानी वे काम जो लोग कंप्यूटर के सामने बैठकर करते हैं, चाहे वो वकील हों, चार्टर्ड अकाउंटेंट, प्रोजेक्ट मैनेजर या मार्केटिंग प्रोफेशनल, इनमें से अधिकांश टास्क अगले 12-18 महीनों में एआई द्वारा पूरी तरह ऑटोमेट हो जाएंगे।

    6. अजित पवार की मौत पर उठ रहे सवाल, अब एक बयान ने पूरे मामले को दिया नया मोड़

    महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार (Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar) का निधन 28 जनवरी को हो गया था. उनके निधन के बाद से ही कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. अब इस बीच एनसीपी नेता प्रमोद हिंदूराव ने अजित पवार की मौत पर चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अजित दादा सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले थे, लेकिन मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण फाइल पर साइन के इंतजार में उन्होंने अपना प्लान बदल दिया था.  उन्होंने बताया कि फाइल में देरी के कारण ही अजित पवार ने निजी विमान बुक किया था. इसके बाद ही वे दुखद हादसे का शिकार हो गए. इस खुलासे ने अजित पवार की मौत को लेकर राजनीतिक गलियारों में नए सवाल खड़े कर दिए हैं.

    राज्यसभा में शुक्रवार (13 फरवरी) को बोलते हुए विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने पिछले संबोधन के बड़े हिस्से को सदन के रिकॉर्ड से हटाने पर नाराजगी जताई। खरगे ने कहा कि 4 फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान उनके भाषण का एक बड़ा हिस्सा बिना किसी औचित्य के आधिकारिक रिकॉर्ड से हटा दिया गया था। खरगे ने इस कदम को ‘लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ’ बताया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि हटाए गए भाषण में सरकार की नीतियों की आलोचनाएं शामिल थीं, जिसे उन्होंने एक विपक्षी सदस्य के रूप में उजागर करना अपना कर्तव्य बताया। इसी के उन्होंने हटाए गए भाषण के हिस्सों को बहाल करने का भी आग्रह किया।

    8. ‘पूर्व पीएम नेहरू ने SC जज से मांगी थी माफी’, जयराम रमेश बोले- ऐसे थे असाधारण संस्थान निर्माता

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Congress leader Jairam Ramesh) ने शुक्रवार को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जमकर तारीफ की। उन्होंने नेहरू को असाधारण संस्थान निर्माता बताया। रमेश ने याद दिलाया कि कैसे साल 1959 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने सुप्रीम कोर्ट के जज विवियन बोस को एक माफीनामा लिखा था। जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस पत्र को साझा किया। उन्होंने लिखा कि आजकल सरकार और न्यायपालिका के बीच के रिश्तों पर बहुत बातें होती हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नेहरू का 26 जून 1959 को जस्टिस विवियन बोस को लिखा गया यह पत्र बहुत महत्वपूर्ण है। रमेश के अनुसार, यह पत्र दिखाता है कि नेहरू संस्थाओं का कितना सम्मान करते थे।


  • 9. PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई, बांग्लादेश में BNP की बंपर जीत के बाद भारत ने इस बात का दिया भरोसा

    बांग्लादेश के आम चुनाव (Bangladesh general elections) में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के अध्यक्ष तारिक रहमान (Tariq Rehman) से बातचीत कर उन्हें बधाई दी. प्रधानमंत्री ने इस जीत को बांग्लादेश की जनता की आकांक्षाओं और लोकतांत्रिक विश्वास का प्रतीक बताया. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किए गए पोस्ट में बताया कि उन्होंने तारिक रहमान से बातचीत कर उन्हें चुनाव में मिली ऐतिहासिक सफलता पर शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने लिखा कि वह बांग्लादेश की जनता की उम्मीदों को पूरा करने के उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं.

    10. PM मोदी ने संभाला नया कार्यालय, पहले दिन किसानों और महिलाओं के लिए किए बड़े फैसले

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को औपनिवेशिक दौर की पहचान रहे साउथ ब्लॉक से अपने नए कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ (Seva Tirtha) परिसर में कार्यभार संभाल लिया। यह दिन खास भी रहा, क्योंकि 13 फरवरी को ही वर्ष 1931 में नई दिल्ली को औपचारिक रूप से आधुनिक भारत की राजधानी के रूप में उद्घाटित किया गया था। प्रधानमंत्री ने सेवा तीर्थ परिसर पहुंचकर नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय को एक ही स्थान पर समाहित किया गया है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved