img-fluid

3 मार्च की 10 बड़ी खबरें

March 03, 2026

1. ‘भारत युद्ध की तैयारी में’, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का दावा, बोले- बातचीत ही समाधान

पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बढ़ी बेचैनी के बीच राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी (President Asif Ali Zardari) ने दावा किया है कि भारत (India) जंग की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय नेतृत्व पहले भी युद्ध की बात कह चुका है, लेकिन वे स्वयं शांति के पक्षधर हैं और संवाद को ही समाधान मानते हैं। पाकिस्तानी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए जरदारी ने कहा, “मैं पूरी जिंदगी शांति की वकालत करता रहा हूं। जंग की तैयारी छोड़कर बातचीत की टेबल पर आना चाहिए, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए यही रास्ता है।” हालांकि उनके संबोधन के दौरान विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा भी किया।

2. Iran-Israel War ने बढ़ाई आयातकों की टेंशन… गैस टैंकरों का किराया एक ही दिन में हुआ दोगुना

अटलांटिक बेसिन (Atlantic Basin) में एलएनजी टैंकरों (LNG Tankers) के किराए में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। मामले से वाकिफ सूत्रों के मुताबिक, जहाज मालिक और ब्रोकर (Shipowner and Broker) अब इन टैंकरों के लिए 200,000 डॉलर प्रतिदिन से अधिक की मांग कर रहे हैं, जो कि 24 घंटे से भी कम समय पहले मांगे जा रहे किराए से लगभग दोगुना है। ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक किराए में यह उछाल ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के बढ़ने के कारण कतर द्वारा अपना एलएनजी उत्पादन बंद करने के बाद आया है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है। हालांकि, जानकारों का कहना है कि इतनी ऊंची दरों पर अभी तक किसी भी सौदे के होने की पुष्टि नहीं हुई है।

3. ईरान-इजरायल तनाव के बीच कतर में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, “एयरस्पेस बंद है, एयरपोर्ट न जाएं”

ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की हत्या के बाद तनाव चरम पर है। कुवैत, सऊदी अरब, यूएई और बहरीन तक ईरान (Iran) ने अमेरिकी ठिकानों के अलावा सिविलियन इलाकों पर भी मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। इस बीच खाड़ी देशों में हवाई संचालन फिलहाल रोक दिए गए हैं, जिससे बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक (Indian citizens) मिडिल ईस्ट के अलग-अलग देशों में फंसे हुए हैं। कतर में भारतीय दूतावास ने फंसे भारतीय नागरिकों के लिए जरूरी सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने ट्वीट कर कहा कि सभी भारतीय नागरिक कतर के अधिकारियों द्वारा जारी आधिकारिक चैनलों की जानकारी और गाइडलाइंस को ध्यानपूर्वक फॉलो करें। उन्हें केवल सत्यापित और ऑफिशियल स्रोतों से ही सूचना लेने की सलाह दी गई है। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और अनावश्यक रूप से सार्वजनिक जगहों पर न जाएं।


  • 4. मिडिल ईस्ट की टेंशन खत्म! भारत के पास है 45 दिनों के कच्चे तेल का दम

    ईरान संकट (Iran crisis) के बीच होर्मुज स्ट्रेड के रास्ते कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित हो गई है. ट्रंप की ओर से साफ कर दिया गया है कि ये वॉर करीब 1 महीने तक चल सकती है. इसका मतलब है कि कच्चे तेल की ग्लोबल सप्लाई चेन में काफी बड़ी बाधा आ सकती है. जिसकी वजह से ग्लोबल इकोनॉमी की टेंशन में इजाफा देखने को मिल सकता है. लेकिन भारत को ऐसी टेंशन बिल्कुल भी नहीं है. भारत के पास कच्चे तेल का इतना स्टॉक है कि 45 दिनों तक उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता. इसका मतलब है कि कच्चे तेल की बाधित सप्लाई देश की रफ्तार को नहीं रोक सकती है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर कच्चे तेल को लेकर किस तरह के आंकड़े सामने आई है.

    5. ‘हम भी परमाणु बम बनाएंगे, गिनती नहीं बताएंगे’, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का ऐलान

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (French President Emmanuel Macron) ने एटम बम को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। मैक्रों ने घोषणा की है कि फ्रांस अपने परमाणु हथियारों की संख्या को बढ़ाएगा। मैक्रों ने कहा है कि फ्रांस एक बार फिर से एटम बम बनाएगा और अपने न्यूक्लियर बम के बेड़े को बढ़ाएगा। मैक्रों ने आगे ये भी कहा है कि फ्रांस परमाणु बमों की गिनती नहीं बताएगा। अब सवाल ये उठ रहा है कि आखिर 28 साल बाद फ्रांस ऐसा क्यों करने जा रहा है। फ्रांस को और ज्यादा एटम बम की जरूरत क्यों महसूस हो रही है।

    ईरान के नए रक्षा मंत्री सैयद माजिद (Iran’s Defense Minister Seyed Majid) अब अल-रेज़ा के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। इजरायल ने दावा किया है कि ईरान ने नए रक्षा मंत्री सैयद माजिद अब अल-रेज़ा मारे गए हैं। यहां बता दें कि एक दिन पहले ही सैयद माजिद अब अल-रेज़ा ने नए रक्षा मंत्री का पदभार संभाला था। इससे पहले रविवार को एक स्ट्राइक में पुराने रक्षा मंत्री अजीज नासिरजादेह भी मारे गए थे।

    ईरान पर अमेरिका और इस्राइल (America and Israel) के हमले के खिलाफ वाम दलों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की निंदा की और केंद्र सरकार पर इस मुद्दे पर चुप रहने का आरोप लगाया। वाम नेताओं ने कहा कि भारत की विदेश नीति को राष्ट्रीय संप्रभुता के सिद्धांतों पर चलना चाहिए, न कि किसी वैश्विक दबाव में। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग तख्तियां लेकर पहुंचे और हमलों के खिलाफ नारे लगाए। नेताओं ने कहा कि जब बातचीत चल रही थी, तब हमला करना गलत है। उन्होंने मांग की कि भारत सरकार युद्ध रोकने के लिए पहल करे और शांति बहाल करने में भूमिका निभाए।

    8. ईरान संकट से भारत पर पहली आर्थिक चोट, 4 लाख टन बासमती चावल अटका, पेमेंट भी फंसा!

    ईरान, इजराइल और अमेरिका (Iran, Israel and United States) में टकराव के कारण मध्य पूर्व (Middle East) के कई देश इन द‍िनों जंग की आग में झुलस रहे हैं. इसकी वजह से भारतीय बासमती के एक्सपोर्ट पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. भारत अपने कुल बासमती एक्सपोर्ट का करीब 72 फीसदी म‍िड‍िल ईस्ट के देशों में भेजता है. इसल‍िए बासमती न‍िर्यातकों से लेकर उसे उगाने वाले क‍िसान तक…सब टेंशन में हैं. अगर युद्ध लंबा ख‍िंचा तो एक्सपोर्ट बुरी तरह से प्रभाव‍ित होगा और उसकी कीमत आखिरकार भारतीय क‍िसानों को भी चुकानी पड़ेगी. युद्ध की वजह से सैकड़ों करोड़ रुपये के चावल की खेप बंदरगाहों पर फंसी गई है. साथ ही करोड़ों रुपये की पेमेंट भी अटक गई है. इससे न‍िर्यातकों की टेंशन बढ़ गई है.


  • 9. राज्यसभा के लिए बीजेपी ने घोषित किए नाम, नितिन नवीन का नाम भी शामिल, देखें लिस्ट

    राज्यसभा चुनाव 2026 (Rajya Sabha Elections 2026) को लेकर चुनावी सरगर्मी चरम पर है। नामांकन प्रक्रिया (Enrollment Process) में केवल एक दिन शेष हैं। इससे ठीक पहले BJP ने राज्यसभा (Rajya Sabha) के लिए 9 नामों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में नितिन नवीन का नाम भी शामिल है। बीजेपी ने नितिन नवीन को बिहार से राज्यसभा भेजने के लिए नामित किया है। इसके अलावा बीजेपी ने पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा का नाम भी राज्यसभा के लिए भेजा है।

    10. पश्चिम एशिया में हालात बिगड़े, PM मोदी हुए एक्टिव, 48 घंटे में 8 वर्ल्ड लीडर्स से की बात

    अमेरिका और इजरायल (America and Israel) के साथ ईरान की जंग के चलते पश्चिम एशिया (West Asia) में सुरक्षा हालात लगातार बिगड़ रहे हैं. इस बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारत ने सक्रिय कूटनीति अपनाई है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार दोपहर खाड़ी क्षेत्र के कई अहम नेताओं से फोन पर बातचीत की. इन वार्ताओं का मुख्य फोकस हालिया हमलों, क्षेत्रीय स्थिरता और वहां रह रहे लाखों भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर रहा. प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले ओमान के सुल्तान सुल्तान हैथम बिन तारिक से बात की.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved