img-fluid

1090 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से नवाजा जाएगा, स्वतंत्रता दिवस से पहले एलान

August 14, 2025

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) 2025 पर देश के वीरों (Heroes Country) और सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों (Personnel) को सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने 1,090 पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और सुधार सेवा के कर्मियों को वीरता (Gallantry) और सेवा पदक (Service Medal) देने की घोषणा की है। यह सम्मान उन लोगों को मिलेगा जिन्होंने देश की सेवा में बहादुरी और समर्पण का परिचय दिया है।

गृह मंत्रालय के अनुसार, कुल 233 कर्मियों को वीरता पदक प्रदान किया जाएगा। इसे मेडल ऑफ गैलंट्री (GM) भी कहा जाता है। इनमें 226 पुलिस, छह अग्निशमन और एक होम गार्ड एवं सिविल डिफेंस के कर्मी शामिल हैं। वीरता पदक उन्हें दिया जाता है जिन्होंने जीवन और संपत्ति बचाने, अपराध रोकने या अपराधियों को पकड़ने में असाधारण साहस दिखाया है। इस वर्ष के पुरस्कार विजेताओं में 152 जम्मू-कश्मीर, 54 वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों, तीन पूर्वोत्तर और 24 अन्य क्षेत्रों के कर्मी शामिल हैं।


कुल 99 राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक यानि प्रेसिडेंट मेडल फॉर डिस्टिंग्विस्ट सर्विस (PSM) दिए जाएंगे। यह सम्मान सेवा में विशेष उत्कृष्ट रिकॉर्ड रखने वाले कर्मियों को दिया जाता है। इनमें 89 पुलिस, पांच अग्निशमन, तीन सिविल डिफेंस व होम गार्ड और दो सुधार सेवा के कर्मी शामिल हैं। इन कर्मियों ने अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा और पेशेवर उत्कृष्टता के साथ किया है।

758 कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक यानि मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (MSM) से सम्मानित किया जाएगा। यह पदक कर्तव्य के प्रति समर्पण और संसाधनशीलता के लिए दिया जाता है। इनमें 635 पुलिस, 51 अग्निशमन, 41 सिविल डिफेंस व होम गार्ड और 31 सुधार सेवा के कर्मी शामिल हैं। इन अधिकारियों और कर्मचारियों ने वर्षों तक देश की सुरक्षा और सेवा में योगदान दिया है।

जम्मू-कश्मीर, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और देश के अन्य संवेदनशील इलाकों में तैनात सुरक्षा बलों के कर्मियों को इस वर्ष विशेष मान्यता मिली है। इन क्षेत्रों में सेवा देना अत्यंत जोखिम भरा होता है, क्योंकि यहां अक्सर आतंकवादी हमले, उग्रवादी गतिविधियां और सुरक्षा चुनौतियां बनी रहती हैं।

Share:

  • ICICI बैंक ने घटाई रु. 50000 वाली मिनिमम बैलेंस की लिमिट, अब खाते में बस इतने पैसे काफी

    Thu Aug 14 , 2025
    नई दिल्ली. आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है और हाल ही में नए ग्राहकों के लिए बढ़ाई गई मिनिमम बैलेंस की लिमिट को घटा दिया है. बैंक की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया है कि अब सेविंग अकाउंट के मिनिमम अकाउंट बैलेंस (MAB) के नियम फिर से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved