img-fluid

जेल से रिहाई के 11 दिन बाद राजपाल यादव की काम की बाढ़, पर्दे पर होगी धमाकेदार वापसी!

February 17, 2026


नई दिल्ली। बॉलीवुड के फेमस कॉमेडियन(Famous Bollywood comedian) और एक्टर राजपाल यादव(actor Rajpal Yadav) को चेक बाउंस मामले(check bounce case) में 11 दिन जेल में रहने के बाद बेल पर रिहा कर दिया गया है। जेल में बंद रहने के दौरान भी एक्टर की फैन फॉलोइंग और इंडस्ट्री में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट मिल गए हैं। अब जेल(jail) से बाहर(release) आने के बाद राजपाल के पास काम की असली बाढ़ आ चुकी है और आने वाले समय में वह फिल्मों, म्यूजिक वीडियो(music videos) और विज्ञापनों(commercials में सक्रिय दिखाई देंगे।

राजपाल यादव ने जेल जाने से पहले अपने बयान में कहा था कि उनके पास लोन चुकाने के लिए पैसे नहीं हैं और किसी से मदद नहीं मिल रही। इस बयान ने फिल्म इंडस्ट्री और अन्य क्षेत्रों के लोगों को भावुक कर दिया। इसी के चलते बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने उन्हें अपनी नई फिल्म में शामिल करने का ऑफर दिया और इसके लिए एडवांस पैसे भी भेजे।

इसके अलावा, पॉपुलर सिंगर गुरु रंधावा ने राजपाल को अपने म्यूजिक वीडियो में साइन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अन्य लोगों से मदद करने का अनुरोध किया, ताकि एक्टर को उनके टैलेंट के अनुसार सम्मान और अवसर मिल सके।

ब्यूटी सैलून एप येस मैडम के सीईओ मयंक आर्य ने भी राजपाल को अपने विज्ञापन अभियान में कास्ट किया। मयंक ने ट्वीट कर कहा कि राजपाल यादव जैसे टैलेंटेड कलाकार की मदद करना उनका सौभाग्य है और टीम इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।

इसके अलावा, भारत के चर्चित बॉक्सर विजेंद्र ने भी राजपाल को अपनी आने वाली फिल्म में काम करने का ऑफर दिया। विजेंद्र ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह सच्चे टैलेंट की इज्जत करते हैं और राजपाल यादव ने भारतीय सिनेमा को कई यादगार किरदार दिए हैं। उनकी अगली फिल्म के राइटर और डायरेक्टर संजू सैनी हैं।


  • राजपाल यादव के पास पहले से ही अक्षय कुमार के साथ भूत बंगला और वेलकम टू जंगल जैसी फिल्में हैं। डायरेक्टर प्रियदर्शन ने भी उनकी फीस बढ़ाने की घोषणा की है। जेल से रिहा होते ही एक्टर अपने सभी प्रोजेक्ट्स में सक्रिय होंगे और कर्ज चुकाकर इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान फिर से बनाएंगे।

    https://x.com/SonuSood/status/2021087424127041736?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2021087424127041736%7Ctwgr%5E8466115e039a73b46ad25fb0dcd0bc001aaaeb5d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fentertainment%2Fbollywood%2Frajpal-yadav-got-work-offer-during-his-jail-days-will-be-seen-in-films-ads-and-music-vidoes-see-201771253212245.html

    फिल्म और कॉमेडी प्रेमियों के लिए यह खुशी की खबर है कि राजपाल यादव जल्द ही बड़े पर्दे और स्क्रीन पर अपनी हास्य प्रतिभा से सभी का मनोरंजन करते नजर आएंगे। उनकी वापसी बॉलीवुड और टीवी जगत के लिए नए जोश और उत्साह का संदेश लेकर आ रही है।

    Share:

  • रश्मिका विजय की शादी का कार्ड वायरल! 26 फरवरी को वेडिंग, 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन?

    Tue Feb 17 , 2026
      नई दिल्ली । साउथ सिनेमा (South Cinema)के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna)और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda)एक बार फिर अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया (Social media)पर इन दोनों की शादी का एक कथित कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शादी और रिसेप्शन (Wedding and reception)की तारीख […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved