भोपाल। मध्य प्रदेश (MP) में कोरोना (corona) के नये मामलों में इन दिनों घट-बढ़ देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 11 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 13 मरीज संक्रमण (corona infection) मुक्त होकर अपने घर पहुंचे हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 07 लाख, 91 हजार, 919 हो गई है। वहीं, राज्य में अब तक कोरोना से 10,514 लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी।
प्रदेश में अब तक कुल 1,47,88,621 लोगों के सेम्पलों की जांच की गई। इनमें कुल 7,91,919 प्रकरण पाजिटिव पाए गए। इनमें से 7,81,253 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 13 मरीज गुरुवार को स्वस्थ हुए। वर्तमान में यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 152 है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved