img-fluid

नाइजीरिया में नरसंहार में 110 लोगों की मौत

November 30, 2020

अबुजा । नाइजीरिया (Nigeria) के पूर्वोत्तर क्षेत्र में हुए एक नरसंहार में कम से कम 110 लोगों की मौत हो गयी। मारे गए लोगों में अधिकतर किसान शामिल हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक यह हत्याएं दोपहर से पहले हिंसाग्रस्त बोर्नो प्रांत के मैदुगुरी क्षेत्र के नजदीक कोशोबे नामक एक गांव में हुईं। इसमें प्रमुख रूप से गांव के किसानों को निशाना बनाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ बंदूकधारियों ने खेतों में काम कर रहे पुरुष एवं महिला किसानों पर हमला कर दिया। इस हमले के बाद कई महिलाओं का अपहरण भी कर लिया गया। अभी तक किसी भी आतंकवादी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। नाइजीरिया में आम तौर पर बोको हराम और इस्लामिक स्टेट इन वेस्ट अफ्रीका (आईएसडब्ल्यूएपी) नामक संगठन हाल के वर्षों में इस प्रकार के हमले किया करता हैं।

इस अफ्रीकी क्षेत्र में दोनों आतंकवादी समूह काफी सक्रिय माने जाते हैं और पिछले एक दशक में करीब 30 हजार से अधिक लोगों की हत्या कर चुके हैं जबकि 20 लाख से अधिक लोगों को नाइजर, चाड और कैमरून समेत अन्य अफ्रीकी देशों में शरण लेने के लिए मजबूर कर चुके हैं।

Share:

  • देव दीपावली पर आज वाराणसी जाएंगे पीएम मोदी, 15 लाख दीपों से रोशन होंगे गंगा घाट

    Mon Nov 30 , 2020
    नई दिल्‍ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) के दौरे पर जाएंगे। वाराणसी में पीएम मोदी गंगा के घाटों (Ganga Ghat) पर अलौकिक दृश्य के साक्षी बनेंगे। ये पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी की देव दीपावली (Dev Diwali)में शामिल होंगे। देव दीपावली के अवसर पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved