
- निगम आयुक्त ने पूरी कार्रवाई को मौके पर जाकर देखा-पुलिस बल की मौजूदगी में की गई कार्रवाई
उज्जैन। नगर निगम द्वारा मंगलवार को अहिल्याबाई चौराहा से बेगमबाग भारत माता पार्किंग तक मार्ग चौड़ीकरण में बाधक बन रहे 12 मकानों को जेसीबी और पोकलेन की मदद से ढहा दिया गया।
उल्लेखनीय है कि भारत माता पार्किंग स्थल से अहिल्याबाई चौराहे तक 15 मीटर तक मार्ग चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस काम में बाधक बन रहे भवनों को नगर निगम द्वारा जेसीबी एवं पोकलेन के माध्यम से हटाया गया। स्मार्ट सिटी द्वारा उक्त मार्ग को चौड़ा करने के बाद निर्माण किया जाएगा। पूरे मार्ग में 14 भवनों में 12 भवनों की आपसी सहमति के पश्चात आज नगर पालिक निगम, स्मार्ट सिटी पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम द्वारा हटाया गया। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर पूरी कार्रवाई देखी। इस अवसर पर अपर आयुक्त स्मार्ट सिटी सीईओ संदीप शिवा, अधीक्षण यंत्री संतोष गुप्ता तहसीलदार शेफाली जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देशमुख एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारी के साथ पुलिस बल, निगम की रिमूवल गैंग मौजूद रही।