img-fluid

मालवा-निमाड़ के 12 विधायक डेंजर झोन में

October 14, 2023

भोपाल। अपनी 4 सूचियों में 136 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी भाजपा (BJP) की पांचवीं सूची में कई मौजूदा विधायकों (MLA) के टिकट कटने की संभावना है। वहीं मालवा-निमाड़ में 12 विधायक डेंजर झोन में हैं। इन विधायकों में 3 वो विधायक भी शामिल हैं, जो कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हुए थे। इतनी अधिक संख्या में विधायकों के टिकट कटते हैं तो मालवा-निमाड़ (Malwa-Nimar) में बड़ी बगावत भाजपा के लिए परेशानी बन सकती है।


  • भाजपा (BJP) की अंतिम सूची में मालवा-निमाड़ (Malwa-Nimar) के सभी उम्मीदवार शामिल होंगे। यहां की 28 सीटें होल्ड पर हैं। इनमें 18 मौजूदा विधायक हैं, जिनमें से 12 विधायक डेंजर झोन में हैं, जबकि 3 विधायक, जिनमें कांग्रेस से भाजपा में आए खंडवा की मांधाता विधानसभा सीट से नारायण पटेल, नेपानगर से सुमित्रा कास्डेकर और बड़वाह से सचिन बिरला भी डेंजर झोन में बताए जा रहे हैं। सचिन बिरला कुछ महीने पहले ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं अंतिम सूची में भी भाजपा चौंकाने वाले नाम ला सकती है। इनमें जावरा विधायक राजेंद्र पांडे का टिकट कट सकता है। पार्टी उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है। वहीं मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता को विधानसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है। भाजपा को अंतिम सूची में 94 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करना है। संभवत: नवरात्रि पर पार्टी अपने सभी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर देगी।

    Share:

  • अयोध्या भ्रमण कर भव्य महल में इतने बजे विराजमान होंगे रामलला, PM मोदी होंगे यजमान

    Sat Oct 14 , 2023
    अयोध्या: भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां तेजी के साथ चल रही है. 22 जनवरी को भगवान राम लला भव्य मंदिर में विराजमान होंगे. राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजन और अनुष्ठान की तैयारियां की जा रही है. लंबे समय से राम भक्त जिस घड़ी का इंतजार करते थे. वह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved