
डेस्क। पुलिसकर्मी डेविड कैरिक ने सोमवार को स्वीकार किया कि उसने 20 साल के सेवाकाल में 12 महिलाओं को करीब 80 बार यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया। कैरिक 2000 से 2021 तक लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस में रहा। इसमें लंबे समय तक वह संसद की सुरक्षा में तैनात रहा। उसने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर वारदातें कीं। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इसे पुलिस के प्रति जनता के भरोसे को चकनाचूर कर देने वाली घटना बताया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved