img-fluid

महाराष्ट्र में भारी बारिश से 130 गांव बाढ़ की चपेट में

July 10, 2022


नई दिल्ली । महाराष्ट्र में (In Maharashtra) भारी बारिश के चलते (Due to Heavy Rains) कम से कम 130 गांव (130 Villages) बाढ़ की चपेट में आए हैं (In the Grip of Flood) । भारी बारिश के चलते 128 गांवों से संपर्क टूट गया है। गढ़चिरौली के अलावा मराठवाड़ा क्षेत्र के हिंगोली और नांदेड़ जिले भी भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं। मूसलाधार बारिश के बीच मुंबई के लिए 10 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था।


मॉनसून की शुरुआत के साथ ही देश के कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। बता दें कि कई राज्यों में मूसलाधार भारी बारिश के चलते अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तेलंगाना, मुंबई, गोवा और कर्नाटक में अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि मध्य भारत और पश्चिमी तट पर अगले पांच दिनों के दौरान मानसून की यह स्थिति जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में रविवार को बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में कमी आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बादल फटने की घटना सामने आई है। जिसकी वजह से आई बाढ़ में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 44 घायल हो गए। वहीं तीन दर्जन से अधिक तीर्थयात्रियों लापता हो गये हैं। वहीं बीते शुक्रवार(9 जुलाई) की शाम करीब छह बजे अमरनाथ पवित्र गुफा के पास बादल फटने के चलते मंदिर के पास डेरा डाले शिविरों को पानी के सैलाब ने बहा दिया।

असम में बाढ़ की स्थिति से काफी लोगों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है। हालांकि कई गांवों में बाढ़ का पानी घटा है और ऐसे में राज्य में बाढ़ की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। बाढ़ से अभी भी छह लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। राज्य में बाढ़ और भूस्खलन के कारण होने वाली मौतों की संख्या 190 हो गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक रविवार को गुजरात, मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, कच्छ, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और विदर्भ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी 11 से 13 जुलाई के बीच कच्छ, कोंकण, गुजरात, सौराष्ट्र और गोवा में तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

Share:

  • डिजिटल दुनिया में भी है प्रिंट मीडिया का अपना महत्व: प्रो. द्विवेदी

    Sun Jul 10 , 2022
    इंदौर । भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी का कहना है कि डिजिटल और सोशल मीडिया (Digital and social media) के सक्रिय हो जाने के बावजूद प्रिंट मीडिया (print media) का अलग महत्व है। हमारे सामने भले ही चुनौतियां हैं, लेकिन हम अपनी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करते आ रहे हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved