
जबबपुर। एक 14 वर्षीय नाबालिगा को प्रेमजाल में फंसाकर एक युवक ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी उमरिया का रहने वाला है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने गोराबाजार थाने में पांच आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है जानकारी अनुसार कजरवारा क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा का ननिहाल उमरिया में है। जहां एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। 8 सितंबर को युवक ने छात्रा के पास कॉल कर अगले दिन शहर आने की बात कही और कहा कि वह उससे शादी कर लेगा।
इसके बाद जब वह शहर आया तो उसने नाबालिगा को प्रगति नगर बुलाया। जहां एक कमरे में ले जाकर पहले उसने और उसके बाद उसके चार दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं देर रात तक नाबालिगा के न लौटने पर परिजनों ने तलाश करते हुए पुलिस की मदद से मोबाईल लोकेशन के जरिए नाबालिगा का पता लगाया और उसे आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved