
– संभाग के 6 जिलों में फैला
– 22 बच्चे भी हुए शिकार
इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर (Indore) के साथ संभाग के छह जिलों में डेंगू (Dengue) का प्रकोप बढ़ रहा है। इंदौर में गत वर्ष जहां 1200 से ज्यादा डेंगू के केस मिले थे, वहीं इस साल अब तक इसके मरीजों का आंकड़ा 158 तक पहुंच गया है। दो दिन में ही 7 मरीज मिले हैं। अब तक 22 बच्चे भी डेंगू (Dengue) का शिकार हो गए हैं। फिलहाल 8 केस एक्टिव (Active Case) बताए जा रहे हैं।
डेंगू का प्रकोप इंदौर जिले के साथ धार, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन व बुरहानपुर में भी देखने को मिल रहा है। हालांकि इन जिलों में डेंगू के मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं है। इंदौर के बाद धार में 27 और खरगोन मेंं 15 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। बुरहानपुर में 8 और आलीराजपुर में 7 केस मिले हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved