
मॉस्को। रूस (Russia) की ओर से यूक्रेन(Ukraine) के खिलाफ छेड़ी गई जंग (war)को 11 दिन बीत चुके हैं। यूक्रेनी सेना (Ukrainian army) ने अब तक रूस(Russia) के लिए गतिरोध की स्थिति बना रखी है। रूस की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv) और दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर किए जा रहे हमले नागरिकों की जान लेने के बावजूद यूक्रेनी सेना के हौसले नहीं डिगा पाए हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (United Nations Secretary-General Antonio Guterres) ने रविवार को कहा कि संघर्ष के दौरान खारकीव और सुमी जैसे क्षेत्रों में फंसे आम नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए यूक्रेन में लड़ाई को रोकना बेहद जरूरी है। इस बीच यूक्रेन और रूस के बीच हो रहे युद्ध ( Ukraine Russia war) में फंसे 160 भारतीयों को लेकर एक विशेष उड़ान हंगरी के बुडापेस्ट से दिल्ली में उतरी। सभी भारतीयों को ऑपरेशन गंगा के तहत वापस लाया जा रहा है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved