img-fluid

अमेरिका जाने वाले भारतीयों के लिए 2.5 लाख अतिरिक्त वीजा का ऐलान

September 30, 2024

नई दिल्ली। भारत (India) में हर साल बड़ी संख्या में लोग अमेरिका (America) में अलग-अलग काम के लिए जाते हैं। इसके लिए पहले उन्हें वीजा (Visa) दिया जाता है। अमेरिका का वीजा मिलना काफी बड़ी बात भी मानी जाती है। हालांकि, कई लोगों को वीजा नहीं मिल पाता जिससे लोग निराश होते हैं। अब इन लोगों के लिए अमेरिका ने बड़ा ऐलान किया है। भारत में अमेरिकी दूतावास (Embassy) ने भारतीय यात्रियों (Passengers) के लिए अतिरिक्त 2,50,000 वीजा के लिए अपॉइंटमेंट (Appointment) का ऐलान किया है।


भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास ने जानकारी दी है कि उसने भारतीय पर्यटकों, कुशल श्रमिकों और छात्रों सहित अन्य यात्रियों के लिए अतिरिक्त 250,000 वीजा अपॉइंटमेंट खोली हैं। अमेरिकी दूतावास द्वारा हाल ही में जारी किए नए स्लॉट के कारण लाखों को लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद की जा रही है।

भारत में अमेरिकी दूतावास ने बताया है कि अतिरिक्त वीजा अपॉइंटमेंट स्लॉट के कारण लाखों की संख्या में भारतीय आवेदकों को समय पर इंटरव्यू में मदद मिलेगी। इससे लोगों को अमेरिका की यात्रा में सुविधा मिलेगी। अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि ये कदम दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों की रीढ़ है जो अमेरिका-भारत संबंधों को रेखांकित करती है।

Share:

  • पंजाब: सवारियों से भरी बस का ब्रेक हुआ फेल, हादसे में कई लोगों की मौत

    Mon Sep 30 , 2024
    बटाला। पंजाब (Punjab) में गुरदासपुर के बटाला से कादिया रोड (Qadiya Road) पर तेज रफ्तार सवारियों से भरी एक बस बेकाबू हो कर सड़क पर बने बस स्टॉप (Bus Stop) में ही जा घुसी। बस स्टॉप के भीतर वह एक पोल से इतनी जोर से टकराई कि इस भयानक हादसे में अब तक 8 से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved