
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाराबंकी जिले (Barabanki district) से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर सिरौली की एसडीएम गौसपुर प्रिया सिंह (Sirauli’s SDM Gauspur Priya Singh) पहुंच गई हैं।
जानकारी के मुताबिक, गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों को नदी के बाहर निकल गया। इसके बाद दोनों बच्चों को इलाज के लिए सीएचसी टिकैतनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्य घोषित कर दिया। होली की दिन हुई इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। यह मामला टिकैतनगर थाना क्षेत्र के लोड़े मऊ स्थित सरयू नदी किनारे का है।
बता दें कि होली के दिन ही बाराबंकी से एक और घटना सामने आई है। बाराबंकी के भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक, बहरेला डी निवासी अरविंद, पिता राम मनोरथ अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बहरेला के पास दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में अरविंद को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, दूसरी बाइक का चालक भी घायल हुआ।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने अरविंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अमरेश वर्मा ने बताया कि अरविंद के सिर में गंभीर चोट लगी है। इसी कारण उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved