
इंदौर।1 सितंबर से दिल्ली के लिए दो और नई उड़ाने शुरू होने वाली है। ये उड़ाने सप्ताह में 3-3 दिन संचालित की जाएगी, जिसे विस्तारा एयरलाइंस और एयर इंडिया संचालित करेगा। फिलहाल इंदौर से इंडिगो की दो और एयर एशिया की एक उड़ान का दिल्ली के लिए संचालन किया जा रहा है। अब 1 सितंबर से विस्तारा एयरलाइंस प्रति मंगलवार गुरुवार और रविवार को इंदौर से दिल्ली उड़ान संचालित करेगी। यह उड़ान दिल्ली से शाम 4:30 बजे रवाना होकर 6:00 बजे इंदौर पहुंचेगी और वापसी में शाम 7:00 बजे रवाना होकर रात 8:30 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। वहीं एयर इंडिया मंगलवार गुरुवार और शनिवार को अपनी उड़ान शुरू करने जा रही है। दिल्ली से या उड़ान दोपहर 1:55 बजे रवाना होगी और 3:30 बजे इंदौर उतरेगी। वापसी में शाम 4:30 बजे यह उड़ान रवाना होगी और 6:10 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved