
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार को आतंकी हमला हुआ है। लाल चौक के मैसुमा में हुए इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए हैं। इसके अलावा खबर है कि आतंकियों ने पुलवामा में भी स्थानीय लोगों को निशाना बनाया है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। खास बात है कि रविवार को ही सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास गांव से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved