
नई दिल्ली । भारत में (In India) शनिवार को (On Saturday) 24 घंटों में (In 24 Hours) कोरोना के 201 नए मामले (201 New Cases of Corona) दर्ज किए गए (Registered), जबकि एक संक्रमित की मौत हो गई (1 Infected Died) । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
ताजा मौत के आंकड़ों के साथ वायरस के कारण मरने वालों की संख्या अब 5,30,691 तक पहुंच गई है। वहीं देश में सक्रिय मामलों की संख्या 3,397 है। वर्तमान में वीकली पॉजिटिव रेट 0.14 प्रतिशत है, जबकि डेली पॉजिटिव रेट 0.15 प्रतिशत है। इसी अवधि में 183 मरीज कोरोना से भी ठीक हुए है। अब महामारी से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,41,42,791 हो गई है। भारत का रिकवरी रेट 98.80 प्रतिशत है।
साथ ही इसी अवधि में देश भर में 1,36,315 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या 90.97 करोड़ से अधिक हो गई, वहीं इसी अवधि में दिए गए 1,05,044 टीकों के साथ, देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 220.04 करोड़ से अधिक हो गया। शुक्रवार को देश में 163 कोविड मामले दर्ज किए गए थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved