img-fluid

इन्दौर सहित 14 जिलों के 202 मरीज डिस्चार्ज

August 26, 2020


इन्दौर। इन्दौर में पहली बार पॉजिटिव आए मरीजों से ज्यादा डिस्चार्ज हुए हैं। कल 202 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। हालांकि सोमवार को 214 मरीज डिस्चार्ज हुए थे, लेकिन पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 265 तक पहुंच गया था।
अरबिन्दो अस्पताल से कल इन्दौर सहित 14 जिलों के 104 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इनमें 11 महीने की एक बच्ची सहित 87 साल के बुजुर्ग शामिल थे। मरीजों में इन्दौर के साथ रतलाम, गुना, धार, उज्जैन, देवास, मंदसौर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, आलीराजपुर, जबलपुर और झाबुआ के मरीज शामिल हैं। वहीं इंडेक्स हॉस्पिटल से भी कल 46 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इनमें 27 पुरुष और 19 महिलाएं शामिल हैं। इंडेक्स हॉस्पिटल से अभी तक 1300 से अधिक मरीजों को स्वस्थ किया जाकर डिस्चार्ज किया जा चुका है। सभी मरीजों को ताली बजाकर विदा किया गया। मरीजों के चेहरे पर एक अलग ही खुशी झलक रही थी। इसके साथ अन्य सरकारी अस्पतालों से भी कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। कल इन्दौर में सरकारी और निजी लैब की जांच मिलाकर कुल 187 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं और इससे ज्यादा 202 मरीजों को कल डिस्चार्ज किया गया, जो अपने आप में एक रिकार्ड है।

Share:

  • मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस महकमा अलर्ट

    Wed Aug 26 , 2020
    – कलेक्टर के फरमान पर प्रतिदिन शाम 6 से 8 बजे तक अपने-अपने क्षेत्र में गश्त कर रहे अफसर इंदौर। मोहर्रम एवं गणेशोत्सव को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। कलेक्टर मनीषसिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिदिन शाम 6 बजे से 8 बजे तक भ्रमण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved