
इन्दौर। इन्दौर में पहली बार पॉजिटिव आए मरीजों से ज्यादा डिस्चार्ज हुए हैं। कल 202 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। हालांकि सोमवार को 214 मरीज डिस्चार्ज हुए थे, लेकिन पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 265 तक पहुंच गया था।
अरबिन्दो अस्पताल से कल इन्दौर सहित 14 जिलों के 104 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इनमें 11 महीने की एक बच्ची सहित 87 साल के बुजुर्ग शामिल थे। मरीजों में इन्दौर के साथ रतलाम, गुना, धार, उज्जैन, देवास, मंदसौर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, आलीराजपुर, जबलपुर और झाबुआ के मरीज शामिल हैं। वहीं इंडेक्स हॉस्पिटल से भी कल 46 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इनमें 27 पुरुष और 19 महिलाएं शामिल हैं। इंडेक्स हॉस्पिटल से अभी तक 1300 से अधिक मरीजों को स्वस्थ किया जाकर डिस्चार्ज किया जा चुका है। सभी मरीजों को ताली बजाकर विदा किया गया। मरीजों के चेहरे पर एक अलग ही खुशी झलक रही थी। इसके साथ अन्य सरकारी अस्पतालों से भी कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। कल इन्दौर में सरकारी और निजी लैब की जांच मिलाकर कुल 187 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं और इससे ज्यादा 202 मरीजों को कल डिस्चार्ज किया गया, जो अपने आप में एक रिकार्ड है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved