
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र बचाने का आखिरी चुनाव अगले वर्ष 2022 में होना है। भाजपा को हराने का अन्तिम अवसर है। किसान, गरीब, नौजवान सभी भाजपा के विरुद्ध लामबंद हो रहे हैं और समाजवादी पार्टी के साथ हैं।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा झूठ पर शोध करती है और नफरत फैलाती है। पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता को सच्चाई बतानी है और समाजवादी पार्टी की सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताना है।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि महंगाई बढ़ गई है। सरकार किसानों को बहका रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार भी छह हजार रुपये देती थी। किसानों को बाजार के सहारे पर नहीं छोड़ा जा सकता है। भाजपा सरकार कारपोरेट की पक्षधर है इसीलिए किसान विरोधी तीन कानून बनाकर उसे बर्बाद करने का षड्यंत्र रचा है जिसके विरोध में किसान आक्रोशित है। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved