img-fluid

ताइवान की हवाई सीमा में दाखिल हुए चीन के 22 लड़ाकू विमान

August 10, 2024


ताइपे। चीन (China) और ताइवान (Taiwan) के बीच जमीन को लेकर जंग जारी है। चीन लगातार ताइवान के क्षेत्र को अपना बताता आया है और किसी भी हाल में वहां कब्जा करना चाहता है। इस बीच ताइवान के रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) का कहना है कि चीन ने एक बार फिर से उसके क्षेत्र में घुसपैठ (Infiltration) की है। बताया गया है कि ताइवान की हवाई सीमा के आस पास चीन के 28 लड़ाकू विमान देखे गए हुए। इनमें से 22 लड़ाकू विमान (22 Chinese fighter jets) ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में दाखिल हुए। इसके अलावा ताइवान के जल क्षेत्र में चीन के 10 नौसेनिक जहाज देखे गए। साथ ही बताया गया है कि शुक्रवार सुबह छह बजे से लेकर शनिवार सुबह छह बजे ताइवान में चीन की घुसपैठ देखी गई।



ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?
ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के 22 लड़ाकू विमान हवाई के जलडमरूमध्य को पार कर दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में दाखिल हुए। यह भी कहा गया है कि स्थिति को भांपते हुए चीन को इसका जवाब भी दिया गया। चीन की सेना के जवाब में, ताइवान ने भी तटीय क्षेत्र में अपने लड़ाकू विमानों, नौसैनिक जहाजों और मिसाइल सिस्टम को तैनात किया। सोशल मीडिया मंच एक्स पर ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘आज सुबह छह बजे चीन की पीएलए 28 लड़ाकू विमान और करीब 10 नौसेनिक जहाज भीताइवान की सीमा पर देखे गए। इनमें से 22 लड़ाकू विमान मध्य रेखा को पार कर ताइवान के दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम में दाखिल हुए। इसलिए, हमने स्थिति को भांपते हुए इसका जवाब दिया।’

ताइवान को लगातार उकसा रहा है चीन
बीते कुछ महीनों में यह देखने को मिल रहा है कि चीन द्वारा लगातार ताइवान को उकसाया जा रहा है। चीन के ताइवान के चारों और अपनी सैन्य गतिविधियों को बढ़ाया है। ताइवान के हवाई और समुद्री जल क्षेत्र के आसपास चीन की घुसपैठ भी बढ़ती जा रही है। इससे पहले शुक्रवार को ही ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि पीएलएल के 18 लड़ाकू विमान और नौ नौसैनिक विमान ताइवान की सीमा के आसपास देखे गए थे। इनमें से 12 लड़ाकू विमानों ने जल सीमा की मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में दाखिल हुए।

वर्ष 1949 से ताइवान स्वतंत्र रूप से शासन कर रहा है। हालांकि, चीन लगातार ताइवान को अपना क्षेत्र बताता आया है। चीन हर हाल में ताइवान को अपने क्षेत्र में शामिल करना चाहता।

Share:

  • Aman Sehrawat: मुस्किलों भरा रहा ओलंपिक सफर.., माता-पिता को बचपन में ही खो दिया, जीता कांस्य पदक

    Sat Aug 10 , 2024
    नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में भारत (India) को एक और मेडल (Another medal) मिल गया है. अब तक भारत की झोली में कुल 6 मेडल आ गए हैं. भारतीय पहलवान अमन सहरावत (Indian wrestler Aman Sehrawat) ने मेन्स फ्रीस्टाइल 57 किलो भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. अमन ने ब्रॉन्ज मेडल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved