img-fluid

स्क्रैप डिस्पोजल से मध्य रेल को 225 करोड़ रुपये की आय

February 09, 2021

मुंबई। मध्य रेल के सामग्री प्रबंधन विभाग ने मध्य रेल के प्रत्येक मंडल, वर्कशॉप और शेड में स्क्रैप सामग्री से मुक्त सुनिश्चित करने हेतु “शून्य स्क्रैप मिशन” शुरू किया है। इस मिशन के तहत चालू वर्ष के दौरान यानी अप्रैल -20 से जनवरी -21 तक मध्य रेल ने 224.96 करोड़ रुपये की कीमत का स्क्रैप का डिस्पोजल किया है। इन स्क्रैप सामग्री में स्क्रैप रेल, रेल पथ से सम्बंधित सामग्री, कंडम्ड कोच, वैगन और लोकोमोटिव आदि शामिल है।

मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जीरो स्क्रैप मिशन ड्राइव न केवल भारतीय रेल के लिए राजस्व उत्पन्न करता है, बल्कि इससे स्पेस में भी वृद्धि होती है। वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान मध्य रेल ने 56057.15 मीट्रिक टन स्क्रैप रेल सामग्री आदि को जुटाकर 321.46 करोड़ रुपये का स्क्रैप बेचा है।


सामग्री प्रबंधन विभाग ने कोविड -19 महामारी के दौरान देश भर में आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के लिए माल और पार्सल ट्रेनों के संचालन और रखरखाव के लिए आवश्यक पूर्जों और उपयोगी सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पीपीई किट, एन -95 मास्क, दस्ताने, सैनिटाइजर आदि जैसे छोटी अवधि के भीतर अस्थायी निविदाओं द्वारा महत्वपूर्ण वस्तुओं की खरीद में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जो संक्रमण से बचाने के लिए महत्वपूर्ण है। (एजेंसी, हि.स.)

 

Share:

  • जीएसटी के खिलाफ Cait का 26 फरवरी को भारत व्यापार बंद का ऐलान

    Tue Feb 9 , 2021
    रायपुर। कंफेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट-Cait) ने जीएसटी (GST) के खिलाफ 26 फरवरी को भारत व्यापार बंद की घोषणा की है। समर्थन में ट्रांसपोर्ट सेक्टर के सबसे बड़े संगठन ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन (ऐटवा) ने देशभर में चक्का जाम करने की घोषणा की है। नागपुर में कैट के तीन दिवसीय राष्ट्रीय व्यापार सम्मेलन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved