
उज्जैन। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन में आज 1179 लोगो की सैम्पल रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें 24 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें 17 उज्जैन, 2 बडऩगर में, नागदा में 3 और महिदपुर के 2 मरीज शामिल है। जिले में 186 मरीज उपचाररत् है। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1080 तक पहुंच गया। वहीं अब तक कोरोना से 71 लोगो की मौत हो चुकी है। आज 1 मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंचा। अब तक 823 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। आज तक कुल 39097 सैंपल लिए गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved