img-fluid

24 साल के शाहजेब भट्टी ने पाकिस्तान क्रिकेट को कहा अलविदा, भ्रष्टाचार और राजनीति के आरोप लगाए

March 10, 2026

 

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट के युवा क्रिकेटर (Young Pakistani cricketer)शाहजेब भट्टी(Shahzeb Bhatti) ने मात्र 24 साल की उम्र में खेल को अलविदा कह दिया है। सियालकोट के इस खिलाड़ी ने अपने फैसले के पीछे(The Sialkot-based player cited corruption) पाकिस्तान क्रिकेट में भ्रष्टाचार(Pakistani cricket as the main reasons), राजनीति और घरेलू स्ट्रक्चर की कमी को मुख्य कारण (main reasons)बताया है। उनके इस कदम ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है।

शाहजेब भट्टी ने अपनी घोषणा सोशल मीडिया पर की। उन्होंने लिखा,
“अलविदा पाकिस्तान क्रिकेट। 24 साल की उम्र में मैं पाकिस्तान क्रिकेट छोड़ रहा हूं। मैंने पिछले साल लाइव टेलीविजन पर कायदे-ए-आज़म ट्रॉफी का फाइनल जीता था। तब से मुझे लगभग 40 गेम के लिए लगातार बेंच पर बैठाया गया। मेरा एकमात्र सपना पाकिस्तान को रिप्रेजेंट करना था, लेकिन पॉलिटिक्स, करप्शन और स्ट्रक्चर की कमी ने मेरा करियर बर्बाद कर दिया। अब मुझे पता है कि हर कोई पाकिस्तान क्रिकेट क्यों छोड़ रहा है।”

शाहजेब ने सियालकोट रीजन की ओर से कायदे-ए-आज़म ट्रॉफी 2024-25 के फाइनल में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने पेशावर रीजन के खिलाफ रोमांचक मैच में नाबाद 32 रन बनाए और टीम को एक विकेट की रोमांचक जीत दिलाई। इसके बावजूद, इसके बाद उन्हें लगातार 40 मैचों तक टीम से बाहर रखा गया।

पाकिस्तान के घरेलू सर्किट में शाहजेब भट्टी ने अब तक केवल दो फर्स्ट क्लास मैच, एक लिस्ट A मैच और एक T20 मैच खेला है। रेड-बॉल क्रिकेट में उनके नाम 5 विकेट हैं, लिस्ट ए में 2 विकेट और एकमात्र टी20 मैच में 1 विकेट लिया गया। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में उन्हें कभी मौका नहीं मिला।

शाहजेब भट्टी के फैसले ने घरेलू क्रिकेट की समस्याओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि युवा खिलाड़ियों को सतत अवसर न मिलना और राजनीति व भ्रष्टाचार की वजह से प्रतिभा दब रही है।

  • अब सवाल यह है कि शाहजेब भट्टी का अगला कदम क्या होगा? क्या वह किसी अन्य देश से क्रिकेट खेलेंगे या पूरी तरह खेल से संन्यास ले लेंगे। इस विषय पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

     

    Share:

  • युद्ध के बीच ईरान के तेल भंडार पर अमेरिका की नजर.... ट्रंप के बयान से हलचल

    Tue Mar 10 , 2026
    तेहरान। युद्ध के बीच अमेरिका (America) अब ईरान के तेल पर भी कब्जे (Controls Iran oil ) के संकेत दे रहा है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने कहा है कि इसे लेकर बातचीत जरूर हुई थी। उन्होंने इस मुद्दे पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved