img-fluid

26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड लश्कर आतंकी जकीउर रहमान लखवी गिरफ्तार

January 02, 2021

नई दिल्ली। मुंबई हमले (Mumbai Attack) का मास्टरमाइंड और लश्कर आतंकी (Lashkar Terrorists) जकीउर रहमान लखवी (Zaki ur Rehman Lakhvi) को गिरफ्तार कर लिया गया है। जकीउर रहमान लखवी को आतंकियों की मदद करने और उन्हें पैसे मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जकीउर रहमान लखवी ने हाफिज सईद के साथ मिलकर 26/11 के हमले की साजिश रची थी।

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेशंस कमांडर लखवी को मुंबई हमलों के बाद 2008 में यूएनएससी के प्रस्ताव के तहत संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी के रूप में नामित किया गया था। मुंबई हमले की जांच के दौरान पता चला था कि लखवी ने ही हाफिज सईद को आतंकी हमले का पूरा प्लान तैयार करके दिया था।

इस हमले में पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर के भारी हथियारों से लैस 10 आतंकियों ने शहर में अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस हमले में 166 लोगों मौत हो गई थी, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे। करीब छह साल हिरासत में रहने के बाद अप्रैल 2015 में लश्कर के ऑपरेशन कमांडर लखवी को पाकिस्तान की जेल से रिहा कर दिया गया था।

Share:

  • भारत से यूके के लिए 6 जनवरी से फिर से शुरू होंगी, हर हफ्ते 30 उड़ानों का होगा संचालन

    Sat Jan 2 , 2021
    नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन के बीच प्रतिबंधित की गई विमान सेवाएं आठ जनवरी से बहाल होंगी, लेकिन नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि भारत से यूके के लिए उड़ानें 6 जनवरी से फिर से शुरू होंगी जबकि यूके से भारत के लिए उड़ान संचालन 8 जनवरी को फिर से शुरू होगा। तो यानी भारत-ब्रिटेन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved