
नई दिल्ली। ताइवान और चीन के संबंधों में खटास आ चुकी है। इसी बीच ताइवान ने गुरुवार को सुबह अपने हवाई और जल क्षेत्र के आसपास 27 चीनी विमान और 7 नौसेना जहाज पता लगाए।
ताइवान काफी सयम से बीजिंग के लिए विवाद का विषय रहा है। बीजिंग इस द्वीप को विद्रोही प्रांत मानता है। साथ ही जोर जबरदस्ती से इसे मुख्यभूमि के साथ फिर से जोड़ने की इच्छा चीन से जताई है। सितंबर 2020 से चीन ने ताइवान के आसपास ग्रे जोन रणनीति का उपयोग बढ़ाया है।
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सुबह 6 बजे ताइवान के आसपास 27 पीएलए विमान औ 7 पीएलएएन जहाजों का पता लगाया। वहीं 19 विमान ताइवान जलडमरूमध्य की रेखा को पार कर ताइवान के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र और पूर्वी वायु रक्षा क्षेत्र में आ गए।
एक रिपोर्ट के अनुसार ताइवान और चीन के बीच भू-राजनीतिक तनाव चल रहा है। इसी बीच ताइवान जलडमरूमध्य क्षेत्र में भी गतिविधि बढ़ी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved