
80 हजार घर गिरे और 92 हजार जानवरों की मौत
नई दिल्ली। 2023 के शुरुआती 9 महीनों में लगभग हर दिन देश में प्राकृतिक आपदाएं (natural disasters) आई हैं। इन मौसमी बदलावों और आपदाओं की वजह से 2923 लोगों की जान चली गई, 20 लाख हेक्टेयर की फसल खराब हो गई, 80 हजार घर गिर गए और 92 हजार जानवरों की मौत हो गई। यह खुलासा भारत सरकार (Indian government) के विज्ञान पर्यावरण केंद्र की रिपोर्ट में सामने आया है। इस तरह की घटनाओं को एक्स्ट्रीम वेदर इवेंट्स कहते हैं। इस रिपोर्ट से साफ पता चलता है कि साल 2023 में गर्म हो रही दुनिया में भारत भी लगातार असामान्य प्राकृतिक घटनाओं में घिरता चला जा रहा है। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह जलवायु परिवर्तन है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved