img-fluid

एक ही फांसी के फंदे पर झूली 3 बहनें

July 27, 2022

खंडवा। खंडवा के भामगढ़ ग्राम के कोटापेट फाल्या में बीती रात आदिवासी परिवार की 3 बहनों ने एक साथ एक ही फंदे से फांसी लगा ली। फिलहाल फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इनमें दो बहनें खंडवा एसएन कालेज में अध्ययनरत थीं। इनके नाम सोनू, सावित्री और ललिता पिता जामसिंह बताए गए हैं। इनकी उम्र क्रमश : 22, 21 और 19 साल के लगभग है। पिता का निधन हो चुका है।


मजदूरपेशा परिवार होने से आर्थिक स्थिति सामान्य है। घटनास्थल पर फिलहाल कोई भी सुसाइड नोट या साक्ष्य नहीं मिला है। जावर थाना प्रभारी शिवराम जाट ने बताया कि मामला पारिवारिक औऱ आपसी संबंधों का हो सकता है। जान देने वाली तीन बहनों में एक का विवाह हो चुका था। वह 2 दिन पहले ही मायके आई थी।

Share:

  • ‘अनुपमा’ फेम पारस कलनावत को मेकर्स ने शो से किया वाहर, जानिए वजह

    Wed Jul 27 , 2022
    टीवी (TV) के सबसे पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama)  से एक बड़ी खबर सामने आई है। हम जो बताने जा रहे हैं वो इस सीरियल (Serial) के फैंस के लिए किसी शॉक से कम नहीं है, क्‍योंकि ‘अनुपमा’ (Anupama) में समर का किरदार निभाने वाले एक्टर पारस कलनावत (Paras Kalnawat) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved