मुरैना। चंबल निदी (Chambal River) में घडिय़ालों (ghadiyaalon) का कुनबा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सरकार द्वारा इस दिशा में किए जा रहे विशेष प्रयासों का ही नतीजा है कि देश में सबसे अधिक घडिय़ाल (ghadiyaalon) चंबल नदी में है। चंबल में विचरण कर रहे घडिय़ालों की संख्या में गुरुवार को उस समय और बढ़ोतरी हो गई जब अधिकारियों ने तीस घडिय़ाल चंबल में छोड़े।
आगामी दिनों में 50 घडिय़ाल श्योपुर के कूनों के पास चंबल नदी और 120 घडियाल मुरैना-धौलपुर के बीच चंबल नदी के राजघाट के आसपास छोड़े जाएंगे। उल्लेखनीय है कि देवरी घडियाल केन्द्र पर वर्तमान में 350 घडियाल पल रहे हैं। इनमें से ऐसे घडियाल जिनको ढाई से तीन साल हो गए हैं और उनकी लंबाई 120 सेमी. की हो चुकी है, उन्हें चंबल नदी में छोडऩे की तैयारी कर ली गई है। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस बार सौ से अधिक घडिय़ाल छोड़े जा रहे हैं।

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved