img-fluid

अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से 31 लोगों की मौत, सैकड़ों लोग लापता

August 16, 2022

काबुल। इस अफगानिस्तान में बारिश और बाढ़ (Floods in afghanistan )ने कहर बरपाया हुआ है। यहां के उत्तरी अफगानिस्तान (afghanistan )में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ में 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैंकड़ों लोग लापता हो गए हैं।
बता दें कि उत्तरी अफगानिस्तान में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ (Floods in afghanistan ) में करीब 31 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग लापता हो गए हैं। तालिबान की सरकारी समाचार एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी। ‘बख्तर’ समाचार एजेंसी के अनुसार, बाढ़ रविवार को उत्तरी परवान प्रांत में आई। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं और 17 लोगों के घायल होने की खबर है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सोमवार को कम से कम 100 लोग लापता हो गये। तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। परवान प्रांत के तीन प्रभावित जिलों में बाढ़ के कारण दर्जनों घर पानी में बह गए। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अफगानिस्तान के अन्य 34 प्रांतों में और अधिक बारिश होने की आशंका है।

गौरतलब है कि देश भर में भारी बारिश और बाढ़ के कारण जुलाई और जून में क्रमश: 40 और 19 लोगों की मौत हो गयी। अफगानिस्तान इस समय तालिबान के शासन में कई तरह के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों के कारण आर्थिक समस्याओं का भी सामना कर रहा है। इससे आपदाओं के बाद लोगों की मदद करना और कठिन हो जाता है। इस समय मॉनसून के कारण भारत और पड़ोसी देशों में भारी बारिश होने से कई इलाकों में बाढ़ के कारण तबाही देखने को मिली है। पाकिस्तान में हाल के दिनों में आई बाढ़ के कारण सैकड़ों लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।

Share:

  • श्रीलंका पहुंचा चीन का जासूसी जहाज- युआन वांग 5, सैटेलाइट-मिसाइल को कर सकता है ट्रैक

    Tue Aug 16 , 2022
    नई दिल्‍ली। सैटेलाइट और मिसाइलों को ट्रैक करने की सुविधा वाला एक चीनी जहाज आज सुबह श्रीलंका (Sri Lanka) के हम्बनटोटा बंदरगाह पर पहुंचा गया है. चीन (China) ने 15 अगस्त (August 15) को बताया था कि श्रीलंका ने मंगलवार को उसके उपग्रह और मिसाइल निगरानी पोत को अपने हम्बनटोटा बंदरगाह(Hambantota Port ) पर आने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved