img-fluid

श्रीलंका में अब तक 334 मौतें, 370 लोग लापता; भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत बढ़ाए मदद के हाथ

December 01, 2025

कोलंबो। श्रीलंका में चक्रवात दित्वाह ने भारी तबाही मचाई है, जिसके चलते वहां के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर के अनुसार, अब तक कम से कम 334 लोगों की मौत हो चुकी है और 370 लोग लापता हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित जिला कैंडी है, जहां 88 मौतें और 150 लोग लापता हैं। इसके अलावा बादुला में 71, नुवारा एलिया में 68 और मटाले में 23 मौतें दर्ज की गई हैं।

डीएमसी के मुताबिक, इस आपदा ने देश भर में 3,09,607 परिवारों के 11,18,929 लोगों को प्रभावित किया है। इतना ही नहीं चक्रवात दित्वाह के कारण नदियों का जलस्तर ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया, जिसके चलते पूरे शहर जलमग्न हो गए, बड़े पुल बह गए और कई महत्वपूर्ण इमारतें और सड़कें टूट गईं।


इतना ही नहीं इस त्रासदी को देखते हुए भारत ने ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ शुरू किया और श्रीलंका की मदद के लिए ह्यूमैनिटेरियन, राहत और बचाव ऑपरेशन में तेजी दिखाई। भारतीय वायु सेना ने कोलंबो भेजे गए विमान के जरिए 21 टन राहत सामग्री, 80 से ज्यादा एनडीआरएफ जवान और आठ टन उपकरण पहुंचाए।

पुणे से भी एनडीआरएफ टीम और उपकरण एयरलिफ्ट किए गए। इस मामले में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत ने कठिन हालात में भी तेज, समन्वित और मानवीय राहत प्रयास के जरिए श्रीलंका की मदद की है। यह मिशन भारत की पड़ोसी देश के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Share:

  • 2027 वनडे विश्व कप की तैयारी? रांची की शतकीय पारी में दिखा विराट कोहली का बदला हुआ अंदाज

    Mon Dec 1 , 2025
    रांची। रांची के मैदान पर रविवार, 30 नवंबर को कुछ असाधारण हुआ। विराट कोहली, जिन्हें उनकी नियंत्रित बल्लेबाजी, रनिंग बिटवीन द विकेट्स और धैर्यपूर्ण बिल्ड-अप के लिए जाना जाता है, अचानक एक नए किरदार में नजर आए। उनकी पारी की शुरुआत ही दो दमदार छक्कों से हुई, कुछ ऐसा जो कोहली शायद ही कभी अपने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved