img-fluid

एक दिन में मिले 3,947 कोविड संक्रमित, सक्रिय केस 39 हजार से ज्यादा

September 30, 2022

नई दिल्ली। देश में बीते 24 घंटे में 3,947 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब सक्रिय केस घटकर 39,583 हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार COVID-19 के केस एक दिन में 3,947 बढ़कर कुल 4,45,87,307 हो गए। इसी तरह 18 और मौतों के साथ कुल मृतक संख्या 5,28,629 तक पहुंच गई। इसमें केरल में पूर्व में हुई नौ मौतें शामिल हैं।

देश में सक्रिय मामले कुल संक्रमितों के 0.09 फीसदी हैं। वहीं, कोविड से ठीक होने वालों की दर 98.73 फीसदी हो गई है। दैनिक संक्रमण दर 1.23 फीसदी है, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.44 फीसदी है।


सक्रिय केस 1167 घटे : बीते 24 घंटे में सक्रिय कोविड केस में 1,167 की गिरावट आई, जबकि बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,40,19,095 हो गई। मृत्यु दर 1.19 फीसदी है।

टीकों की अब तक 218 करोड़ खुराक : स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में जारी राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 218.52 करोड़ वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें से 94.84 करोड़ ने दो डोज और 21.19 करोड़ ने अतिरिक्त ऐहतियाती खुराक ले ली है।

Share:

  • Sugar Production: अब सस्ती होगी चीनी, अगले महीने यूपी में खुलने जा रही चीनी मिल,

    Fri Sep 30 , 2022
    नई दिल्‍ली। देश में चीनी (Sugar) के दाम कम होने के संकेत मिल रहे हैं. यूपी में चीनी मिलों का परिचालन(operation of sugar mills) एक बार फिर अगले महीने से शुरू होने जा रहा है. इसके बाद उत्तर प्रदेश की मिलों में बड़ी मात्रा में जमा चीनी मार्केट (sugar market) में बाहर आने से इसके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved