img-fluid

44वें शतरंज ओलंपियाड 28 जुलाई को, गुरुचरण सिंह होरा ओलंपियाड के ऑफिसियल नियुक्‍त

July 26, 2022

रायपुर। 44वां चेस ओलंपियाड (44th Chess Olympiad ) इस महीने 28 जुलाई से चेन्नई के पास महाबलिपुरम में शुरू हो रहा है। इस चेस ओलंपियाड पर दुनिया भर के फैन्स की निगाहें रहने वाली हैं। इस विश्व स्तरीय आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) और महासचिव गुरुचरण सिंह होरा को आमंत्रण मिला है। वहीं, महासचिव गुरुचरण सिंह होरा (Hasachiv Gurcharan Singh Hora) को 44 वी शतरंज ओलंपियाड के लिए ऑफिसियल नियुक्त किया गया है जो कि पुरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व की बात है।


महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने जानकारी देते हुए बताया कि 44वें चेस ओलंपियाड का आयोजन चेन्नई में 28 जुलाई से 10 अगस्त 2022 तक किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 1927 से ही आयोजित की जा रही है। यह भारत में पहली बार आयोजित किया जा रहा है जबकि एशिया 30 साल बाद इसकी मेजबानी करेगा। इस बार के ओलंपियाड में कुल 188 देश हिस्सा ले रहे हैं। यह संख्या अब तक आयोजित किसी भी ओलंपियाड से ज्यादा है। प्रधानमंत्री मोदी चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में 28 जुलाई को 44वें शतरंज ओलंपियाड का उद्घाटन करेंगे।

44वे शतरंज ओलंपियाड का भारत आना अपने आप में एक एतिहासिक घटना है और जिसकी उम्मीद हर शतरंज प्रेमी को थी, उससे कहीं ज्यादा ऊँचाइयाँ इस खेल को हर रोज मिल रही है। जब फीडे नें शतरंज ओलंपियाड मशाल की शुरुआत भारत से करने की घोषणा की तो यह मौका भारत के लिए इतना बड़ा बन जाएगा यह किसी नें भी नहीं सोचा था, पर भारतीय शतरंज संघ के प्रयासो से शतरंज मशाल का उदघाटन खुद देश के प्रधानमंत्री नें करते हुए जब इसे देश के महानतम शतरंज खिलाड़ी पाँच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद को सौपा, तो जैसे देश की शतरंज नें एक नयी दौड़ लगा दी। अगले दिन दिल्ली के लाल किले से होते हुए यह मशाल , लद्दाख ,श्रीनगर ,जम्मू ,धर्मशाला और शिमला का सफर तय कर करते हुए 16 जुलाई को रायपुर पहुंची, यहाँ भव्य स्वागत करते हुए हैदराबाद के लिए रवाना किया गया था। यह मशाल भारत के 75 शहरो का सफर तय करते हुए चेन्नई के महाबलीपुरम पहुंचेगी।

इस ऐतिहासिक पल के लिए महासचिव गुरुचरण सिंह होरा को राज्य खेल संघ के पदाधिकारी विजय अग्रवाल, गजराज पगारिया, बशीर अहमद खान, शरद शुक्ला, संजय मिश्रा, अखिल धगत, कैलाश मुरारका, जी एस बामरा, विष्णु कुमार श्रीवास्तव, अभिजीत मिश्रा, अतुल शुक्ला, डॉ एक फरिश्ता ने बधाई एवं शुभकामनाये दी है।

Share:

  • 44th Chess Olympiad: पूर्व महिला विश्व चैंपियन का दावा, कहा- भारत में 3 मेडल जीतने की क्षमता

    Tue Jul 26 , 2022
    नई दिल्ली। मामल्लापुरम (Mamallapuram) में आयोजित हो रहे 44वें शतरंज ओलंपियाड (44th Chess Olympiad) के साथ चेन्नई में शतरंज का बुखार और उत्साह के बीच पूर्व महिला विश्व चैंपियन (women’s world champion) सुसान पोलगर का मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों की बढ़ती ताकत उन्हें छह में से तीन पदक दांव पर लगाने के लिए पसंदीदा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved