img-fluid

455 करोड़ का जमीनी सौदा होगा टर्मिनेट, फर्जी बैंक गारंटी महाघोटाले में फंसी कम्पनी

September 27, 2025

  • अग्रिबाण ब्रेकिंग… स्मार्ट सिटी की सोमवार को आयोजित बैठक में होगा फैसला, एमओजी लाइन की 17 एकड़ जमीन खरीदने वाली गोपी तीर्थकॉन की सीबीआई जांच में खुली पोलपट्टी

इंदौर। आखिरकार इंदौर का सबसे बड़ा जमीनी सौदा करने वाली कम्पनी को टर्मिनेट करने का निर्णय लिया जा रहा है। एमओजी लाइन स्थित कुक्कुट पालन केन्द्र की 17 एकड़ जमीन स्मार्ट सिटी द्वारा जारी किए टेंडर के जरिए तीर्थ गोपीकॉन कम्पनी हासिल कर रही थी, जिसके एवज में साढ़े 9 करोड़ रुपए टेंडर शर्त के मुताबिक जमा भी किए गए। मगर पिछले दिनों सीबीआई ने फर्जी बैंक गारंटी महाघोटाले की जांच के चलते इस कम्पनी के कर्ताधर्ताओं को गिरफ्तार भी किया और पता चला कि उक्त कम्पनी ने फर्जी बैंक गारंटी के जरिए पेयजल, स्मार्ट सिटी, रिन्यूएबल एनर्जी सहित अन्य करोड़ों रुपए के ठेके हासिल कर लिए।

अग्रिबाण ने इस पूरे मामले पर लगातार ना सिर्फ निगाह रखी, बल्कि जिम्मेदार अफसरों को भी चेताया और आखिरकार अग्रिबाण की खबर और आशंका सही भी साबित हुई और सीबीआई ने तीर्थ गोपीकॉन के प्रमुख महेश कुम्भानी सहित अन्य को गिरफ्तार भी किया। अहमदाबाद की इस कम्पनी का इंदौर में भी दफ्तर है और स्मार्ट सिटी सहित कई सरकारी विभागों के ठेके लिए, जिनमें फर्जी बैंक गारंटियों का इस्तेमाल किया और अधिकांश ऐसी बैंक गारंटियां कलकत्ता की पंजाब नेशनल बैंक से जारी हुई। इस मामले में सीबीआई ने बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक गोविंदचंद्र हंसदा और मोहम्मद फिरोज को कलकत्ता से गिरफ्तार भी किया।


  • इंदौर में स्मार्ट सिटी द्वारा एमओजी लाइन क्षेत्र को विकसित किया जा रहा है, जिसमें कुक्कुट पालन केन्द्र की 17 एकड़ जमीन भी टेंडर के जरिए बेचने के प्रयास किए गए और 455 करोड़ रुपए का टेंडर इसी बोगस निकली कम्पनी तीर्थ गोपीकॉन ने भरा, लेकिन अभी तक एक भी किश्त जमा नहीं की और लगातार जो समय सीमा तय की गई वह भी खत्म हो गई। चूंकि सीबीआई ने ही गोपी तीर्थकॉन का फर्जीवाड़ा पकड़ा और कम्पनी प्रमुख सहित अन्य की गिरफ्तारी भी हो गई, जिसके चलते अब स्मार्ट सिटी के पास इस सौदे को टर्मिनेट करने के अलावा कोई विकल्प ही नहीं बचा। कलेक्टर शिवम वर्मा ने भी इस बात की पुष्टि की और कहा कि 29 सितम्बर को स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में इस बारे में निर्णय लिया जाएगा। स्मार्ट सिटी कम्पनी का कहना है कि हमारे पास कम्पनी की 9 करोड़ रुपए की बैंक गारंटी जमा है, जो जांच में हालांकि सही पाई गई है। चूंकि सीबीआई ने कम्पनी के खिलाफ जांच शुरू की है, जिसके चलते उक्त टेंडर टर्मिनेट किया जाएगा।

    Share:

  • भारत की एच1बी वीजा फीस पर अमेरिका से चल रही बातचीत, क्‍या मान जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप ?

    Sat Sep 27 , 2025
    नई दिल्‍ली । एच1बी वीजा फीस (H1B Visa Fees) को लेकर भारत अमेरिका (India-America) और अन्य साझेदारों के साथ बातचीत में जुटा है। इस पर कानून बनाने को लेकर बात चल रही है। विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने इस संबंध में महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। इस बयान में कहा गया है कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved