img-fluid

2023 में 5 करोड़ 28 लाख पर्यटकों ने देखा उज्जैन का महाकाल लोक

May 25, 2024

  • हर साल बन रहा एक नया रिकॉर्ड-दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान से रोजाना आ रहे हजारों श्रद्धालु

उज्जैन। उज्जैन पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है। यहाँ हर साल टूरिस्ट बढ़ रहे हैं। आंकड़ों पर नजर डाले तो साल 2023 में 5 करोड़ से अधिक पर्यटक महाकाल लोक की खूबसूरती देखने उज्जैन आ चुके हैं।



उल्लेखनीय है कि उज्जैन पहुँचने वाले पर्यटकों की संख्या पिछले पाँच सालों में दोगुनी हो गई है। कोरोना काल में पर्यटन में तेजी से गिरावट हुई थी, लेकिन वर्ष 2023 में एक बार फिर जबर्दस्त तेजी आई है और 5 करोड़ से भी ज्यादा पर्यटकों के पहुँचने का रिकार्ड उज्जैन ने बनाया है। मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार एक जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक उज्जैन में 5 करोड़ 28 लाख 41 हजार 802 पर्यटक पहुँचे। इसी के साथ मध्य प्रदेश के टॉप-10 पर्यटन केंद्रों में उज्जैन सबसे आगे रहा हैं। प्रदेश के टॉप 10 शहरों की सूची में पहले नंबर पर उज्जैन और दूसरे नंबर पर मैहर रहा, जबकि भोपाल सबसे आखिरी पायदान पर है। उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालु बड़ी संख्या में बाबा महाकाल के दर्शन और महाकाल लोक के वैभव को देखने पहुँच रहे हैं। यहाँ महाराष्ट्र के शिरडी से तीन गुना, राजस्थान के खाटू श्याम से चार गुना ज्यादा श्रद्धालु महाकालेश्वर के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। मंदिर समिति के मुताबिक ऐसा पहली बार हो रहा है कि गर्मी की शुरुआत के एक माह में 22 अप्रैल से 22 मई में अभी तक करीब 45 लाख से अधिक लोग उज्जैन पहुँच चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा श्रद्धालु दिल्ली, महाराष्ट्र और राजस्थान से आए हैं।

Share:

  • शिप्रा में फैली जलकुंभी घटा रही नदी के पानी में आक्सीजन लेवल

    Sat May 25 , 2024
    मछलियों और अन्य जीवों के मरने का खतरा-चक्रतीर्थ से आगे मंगलनाथ और सिद्धवट तक फैल चुकी उज्जैन। शिप्रा नदी में हर साल गर्मी का मौसम शुरु होने पर छोटे पुल से लेकर चक्रतीर्थ घाट होते हुए मंगलनाथ घाट तथा सिद्धवट तक जलकुंभी फैल जाती है। परंतु इस बार काई और जलकुंभी पिछले साल के मुकाबले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved