img-fluid

IPL 2025 के 5 सबसे लंबे सिक्स, एक तो गिरा था पिच से 107 मीटर दूर; जानिए किस-किसने किया करिश्मा

April 30, 2025

नई दिल्ली। IPL 2025 में सबसे लंबे छक्के(Longest Sixes) लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों(top 5 batsmen) की लिस्ट में नया नाम आंद्रे रसेल(Andre Russell) का जुड़ गया है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिचेल स्टार्क की गेंद पर 106 मीटर लंबा छक्का जड़ा। जानिए बाकी कौन-कौन इस लिस्ट में हैं।

IPL 2025 के 5 सबसे लंबे छक्के
IPL के 28वें सीजन में पांच ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 105 मीटर या इससे ज्यादा लंबा छक्का जड़ा है। लिस्ट में नया नाम आंद्रे रेसल का शामिल हुआ है, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 106 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। जानिए इस लिस्ट में अन्य कौन-कौन बल्लेबाज शामिल हैं।


क्लासेन ने जड़ा 107 मीटर लंबा छक्का
IPL 2025 का सबसे लंबा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड हेनरिक क्लासेन के नाम है, जिन्होंने एसआरएच के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 107 मीटर का छक्का जड़ा था।

रसेल ने दिखाई कैरेबियन पावर
इस सीजन सबसे लंबा सिक्स जड़ने के मामले में आंद्रे रसेल दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रसेल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केकेआर के लिए 106 मीटर का छक्का जड़ा है। मिचेल स्टार्क की गेंद को उन्होंने मीडिया बॉक्स के पास भेजा था।

अभिषेक का 106 मीटर सिक्स
सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा भी 106 मीटर लंबा छक्का आईपीएल 2025 में जड़ चुके हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 106 मीटर लंबा छक्का जड़ा था।

फिल साल्ट भी कर चुके हैं प्रहार
आरसीबी के बल्लेबाज फिल साल्ट लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। साल्ट ने 105 मीटर लंबा छक्का गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच में बेंगलुरू में जड़ा था।

ट्रैविस हेड भी हैं टॉप 5 में
ट्रैविस हेड का नाम भी आईपीएल के इस सीजन में सबसे लंबा छक्का जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल है। वे 105 मीटर का छक्का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जड़ने में सफल हुए थे।

Share:

  • अक्षय तृतीया पर खरीदारी का क्या है शुभ मुहूर्त, जानिए सोना दुबई में सस्ता या भारत में ?

    Wed Apr 30 , 2025
    नई दिल्‍ली । अस्थिर बाजार के बीच सोना (Gold) सुरक्षित निवेश (Investment) लगता है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक अध्ययन के अनुसार, पिछली 10 अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) (2015-25) में सोना 68,500 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक उछला है। वेंचुरा सिक्योरिटीज की रिपोर्ट से पता चला है कि पिछले एक साल में, सोना 73,240 रुपये/10 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved