img-fluid

लोकार्पण के इंतजार में धूल खा रही 18 लाख की 50 ई- बाइक्स

December 03, 2022

  • अब तक स्टैंड भी नहीं बनें

भोपाल। राजधानी भोपाल की सड़कों पर चार्टड बाइक के बाद अब ई-बाइक्स दौड़ेगी। शहर में 50 बाइक आ भी गई है, लेकिन अलग-अलग कारणों से अब तक ई-बाइक की सेवा जनता को नहीं मिल पा रही है। पहले लोकार्पण के लिए प्रदेश के मुख्या का स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को समय नहीं मिलने का कारण बताया गया। अब 100 बाइक से शुभारंभ करने की बात कहीं जा रही है। यहीं कारण है कि 50 बाइक दो महीने आईएसबीटी में धूल खां रही है। वहीं, हकीकत यह है कि ई बाइक्स के संचालन के लिए अब तक ना तो स्टेशन पाइंट्स बने है और ना ही इनका किराया तय हुआ है। वहीं, जिम्मेदारों का कहना है कि एक से डेढ़ महीने से पूरी व्यवस्था कर ली गई है।

ई-बाइक्स की खासियत
ई-बाइक्स एक बार में 50 किमी तक चल सकेंगी। इसकी बैटरी की स्वैपिंग करके भी चार्ज किया जा सकेगा। इन ई-बाइक्स को मोबाइल एप के जरिए ही लॉक और अनलॉक किया जा सकेगा। ई-बाइक्स का स्टैंड बोट क्लब पर बनना है। इसके अलावा दूसरे चरण में पैडल से चलने वाली भी ई-बाइक आएंगी।


चार्टर्ड बाइक सेवा चल रही
शहर में अभी चार्टर्ड बाइक सेवा चल रही है। इसके लिए अलग-अलग जगह 100 स्टैंड बने हुए है। जहां 500 चार्टर्ड बाइक रखी हुई है। इन स्टैंड से कोई भी व्यक्ति मोबाइल एप से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके 5 रुपए में 30 मिनट के लिए चार्टर्ड बाइक ले सकता है। इसके लिए चार्टर्ड बाइक एप से रजिस्ट्रेशन होता है।

100 बाइक के साथ शुरू करेंगे सुविधा
भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा कि 50 बाइक आ गई है। 50 और बाइक आनी है। इसके बाद एक साथ 100 बाइक से सेवा को शुरू किया जाएगा। इसके क्रियान्वयन के लिए स्टैंड निर्माण समेत अन्य काम चल रहा है।

Share:

  • ग्राम सभा की अनुमति के बिना आवंटित नहीं होंगी शराब व भांग दुकानें

    Sat Dec 3 , 2022
    कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जनजाति वर्ग के गांवों में पेसा एक्ट का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के दिए निर्देश जनजाति समुदाय लघु वन उपजों एवं तेदूपत्ता के संग्रहण और विपणन का अधिकार तय करेगा समुदाय को लघु वन उपजों का उचित मूल्य प्राप्त होगा। भोपाल। अब जिले में जनजाति वर्ग के गांव में शराब और भांग की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved