
नई दिल्ली. वक्फ संशोधन विधेयक (Wakf Amendment Bill) को लेकर सरकार (Government) और विपक्ष (Opposition) आमने-सामने है। इस बीच वक्फ संशोधन विधेयक पर संसदीय समिति (Parliamentary Committee) के सदस्यों ने मसौदा विधेयक में 572 संशोधनों का सुझाव दिया है।
समिति की बैठकों के अंतिम चरण में पहुंचने पर रविवार देर रात भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता जगदंबिका पाल (Jagdambika Pal) की अध्यक्षता में वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त समिति की ओर से संशोधनों की समेकित सूची जारी की गई। समिति आज अपनी बैठक में खंडवार संशोधनों पर चर्चा करेगी। भाजपा और विपक्ष के सदस्यों ने विधेयक पर संशोधन पेश किए हैं। हालांकि, संशोधन पेश करने वाले सदस्यों की सूची में भाजपा के किसी भी सहयोगी दल का नाम नहीं है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved