img-fluid

वक्फ विधेयक पर 572 संशोधनों का सुझाव; जेपीसी की बैठक में खंडवार चर्चा

January 27, 2025

नई दिल्ली. वक्फ संशोधन विधेयक (Wakf Amendment Bill) को लेकर सरकार (Government) और विपक्ष (Opposition) आमने-सामने है। इस बीच वक्फ संशोधन विधेयक पर संसदीय समिति (Parliamentary Committee) के सदस्यों ने मसौदा विधेयक में 572 संशोधनों का सुझाव दिया है।

समिति की बैठकों के अंतिम चरण में पहुंचने पर रविवार देर रात भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता जगदंबिका पाल (Jagdambika Pal) की अध्यक्षता में वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त समिति की ओर से संशोधनों की समेकित सूची जारी की गई। समिति आज अपनी बैठक में खंडवार संशोधनों पर चर्चा करेगी। भाजपा और विपक्ष के सदस्यों ने विधेयक पर संशोधन पेश किए हैं। हालांकि, संशोधन पेश करने वाले सदस्यों की सूची में भाजपा के किसी भी सहयोगी दल का नाम नहीं है।



  • वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आठ अगस्त को लोकसभा में पेश किया था। इसके बाद इसे संसद की संयुक्त समिति को भेज दिया गया था। विधेयक का उद्देश्य वक्फ अधिनियम 1995 में संशोधन करना है, ताकि वक्फ संपत्ति के विनियमन और प्रबंधन में आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों का समाधान किया जा सके।

    Share:

  • दिल्ली चुनाव में बदला प्रचार का ट्रेंड, सोशल मीडिया पर विज्ञापन प्रसारित करने की अनुमति लेने में भाजपा सबसे आगे

    Mon Jan 27 , 2025
    नई दिल्‍ली । दिल्ली (Delhi) में चुनाव प्रचार (Election campaign) का ट्रेंड बदल रहा है। मोबाइल फोन यूजर्स की लगातार बढ़ रही संख्या की वजह से राजनीतिक दलों का गली-गली पसीना बहाने के साथ सोशल मीडिया मंच (Social media platform) से भी प्रचार करने पर जोर है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतरे तीनों प्रमुख राजनीतिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved