जकार्ता। इंडोनेशिया के मालुकु प्रांत में भूकंप के तेज झटके (Strong earthquake tremors in Indonesia’s Maluku province) महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई है। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी (Warning) जारी की गई है। प्रारंभिक जानकारी में लोगों के घरों को नुकसान पहुंचने की बात कही गयी है।
वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि सागर में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। प्रांतीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के सचिव सैस सैलोंग ने बताया कि भूकंप के कारण कई घर नष्ट हुए हैं और लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved