img-fluid

धनबाद हाईटेंशन हादसे में जिंदा जल गए 6 लोग, मजदूरों के पास ना जूते थे न दस्ताने

May 30, 2023

रांची (Ranchi) । हावड़ा-नई दिल्ली रेलखंड (Howrah-New Delhi Railway Section) पर सेमी हाईस्पीड ट्रेन (semi high speed train) चलाने की तैयारी चल रही है। ट्रेन की गति 130 किमी प्रतिघंटे से 160 किमी प्रतिघंटे करने के लिए पटरी बदली जा रही है। साथ ही ओवरहेड तार को ठोस बनाने का काम चल रहा है। यह काम रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) को सौंपा गया है। आरवीएनएल एजेंसी के माध्यम से मास्ट लगा रहा है। एजेंसी नियम को ताख पर रखकर पोल गाड़ रही है। पिछले 3 महीनों से धनबाद (Dhanbad) और गोमो में पोल गाड़े जा रहे हैं। मौजूदा ओवरहेड मास्ट के आसपास नए सिरे से ओएचई मास्ट गाड़े जा रहे हैं। बाद में इसी मास्ट पर हाईटेंशन तार (high tension wire) लगाए जाएंगे। भारी-भरकम मास्ट को खड़ा करने में 8-10 मजदूरों को लगाया जा रहा है। बिना पावर ब्लॉक लिए चालू लाइन के बगल में पोल गाड़े जा रहे हैं।


पेड़ में रस्सी बांध खड़ा किया जा रहा था पोल
सोमवार को झारखोर गांव के पास एक पेड़ में रस्सी बांध कर उसी रस्सी के सहारे पोल को खड़ा किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि पेड़ की रस्सी ढीली हुई और पोल झुक कर ओवरहेड तार पर गिर गया। विशेषज्ञ का मानना है कि पावर ब्लॉक लेकर इतने भारी मास्ट को उठाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल होना चाहिए था। मजदूरों के पैर में गमबूट और हाथ में रबड़ वाले दस्ताने होने चाहिए थे, लेकिन एजेंसी जुगाड़ के भरोसे पोल गाड़ने में जुटी थी।

घटना के बाद भाग गया ठेकेदार का सुपरवाइज
गोमो में ओएचई मास्ट गाड़ने का काम कर रहे बरवाडीह के मोरवाई के मजदूर महेंद्र सिंह ने बताया कि तीन महीने पहले उनके गांव का बबलू काम के लिए धनबाद लाया था। उनके साथ लातेहार और पलामू के 21 मजूदर थे। सभी भूली के एक मकान में रह रहे थे। घटना की जानकारी पाकर महेंद्र मौके पर पहुंचे। ठेकेदार के सुपरवाइज बबलू को फोन लगाया तो स्वीच ऑफ मिला। महेंद्र ने बताया कि बबलू भी यहीं था। घटना के बाद वह भाग गया।

कांग्रेस ने मृतकों के परिजनों के लिए मांगी नौकरी
कांग्रेस ने मृत छह लोगों के परिजनों को नौकरी देने की मांग की है। घटना के लिए ठेकेदार को जिम्मेवार ठहराया है। कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन ब्रजेंद्र सिंह ने कहा कि घटना के शिकार परिजनों को 25-25 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए। धनबाद के कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि ठेकेदार पर मामला दर्ज होना चाहिए। परिजनों को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है। कहा कि बगैर ब्लॉक के काम करना तो और भी गंभीर मामला बनता है। अगर ऐसी बात है तो फिर मामले की व्यापक जांच होनी चाहिए।

Share:

  • एमपी की दूसरी वंदे भारत जबलपुर और इंदौर के बीच चलेगी, 20 जून से हो सकती है शुरु

    Tue May 30 , 2023
    इंदौर। देश में वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande bharat exp.) के सफर को लोग पसंद कर रहे हैं और इसके संचालन की मांग बढ़ती जा रही है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में जल्द ही पहली वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस (जबलपुर-इंदौर वंदे भारत) को जबलपुर से इंदौर (Indore) के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved