img-fluid

67th National फिल्म पुरस्कारों का announced

March 23, 2021

नई दिल्ली। देश के प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों’ के 67वें संस्करण की सोमवार को घोषणा कर दी गई। इसमें सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म ‘छिछोरे’ को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म और रानी झांसी पर आधारित फिल्म ‘मणिकणिका’ के लिए कंगना रनौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है।

67 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार-

सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार ‘छिछोरे’ को दिया गया है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार संयुक्त रूप से मनोज वाजपेयी (हिन्दी फिल्म- भोंसले) और धनुष को (तमिल फिल्म- असुरन) के लिए दिया गया है। जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार फिल्म ‘मणिकणिका’ के लिए कंगना रनौत को दिया गया।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का पुरस्कार ‘सोहनी चट्टोपाध्याय’ को दिया गया है। वहीं सिक्किम सबसे फिल्म फ्रैंडली राज्य के रूप में चुना गया।

उल्लेखनीय है कि 2019 में बनी फिल्मों के लिए पुरस्कारों की घोषणा हुई है। 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 3 मई 2020 को होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।    (एजेंसी, हि.स.)

 

Share:

  • BJP के बांग्ला प्रेम पर Mamta's taunt, भाड़े पर सीख रहे हैं भाषा

    Tue Mar 23 , 2021
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Benarjee) ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया है। कोतुलपुर में जनसभा में ममता ने भारतीय जनता पार्टी के बांग्ला भाषा के प्रति उमड़ रहे प्रेम को लेकर तंज कसा। बांकुड़ा के कोतुलपुर में सभा में ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा के बड़े नेता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved